विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2020

युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma ने ILY सॉन्ग पर दिये एक्सप्रेशंस, रेड कुर्ती में दिखा खूबसूरत अंदाज- देखें Video

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'आई लव यू बेबी' गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं.

युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma ने ILY सॉन्ग पर दिये एक्सप्रेशंस, रेड कुर्ती में दिखा खूबसूरत अंदाज- देखें Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने ILY सॉन्ग पर दिये जबरदस्त एक्सप्रेशंस
  • युजवेंद्र चहल की मंगेतर ने डांस शूट से लिया ब्रेक
  • ILY सॉन्ग पर दिये जबरदस्त एक्सप्रेशंस
  • धनाश्री वर्मा का रेड कुर्ती में दिखा खूबसूरत अंदाज
नई दिल्ली:

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. अपने डांस वीडियो को लेकर धनाश्री वर्मा हमेशा चर्चा में रहती हैं. उनके वीडियो हों या फोटो, खूब वायरल भी होते हैं. वहीं, हाल ही में धनाश्री वर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'आई लव यू बेबी' गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसपर अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. धनाश्री के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब तारीफें कर रहे हैं. 

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के इस वीडियो में एक्सप्रेशंस और उनकी अदाएं काफी जबरदस्त लग रही हैं. रेड कुर्ती में धनाश्री वर्मा का लुक भी काफी प्यारा लग रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए युजवेंद्र चहल की मंगेतर ने लिखा, "मेरे डांस शूट से ब्रेक लेने का मेरा तरीका..." बता दें कि धनाश्री वर्मा अकसर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं. इससे पहले उन्होंने युजवेंद्र चहल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जो कि उनके सगाई से जुड़ी थीं. इसेक अलावा धनाश्री ने एक डांस वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह सरगुन मेहता के साथ जबरदस्त अंदाज में भांगड़ा करती हुई दिख रही थीं.

08.08.20 Love

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9) on

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) की बात करें तो हाल ही में उनकी भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल से सगाई हुई है. धनाश्री वर्मा पेशे से तो डॉक्टर हैं, लेकिन अपने डांस के जरिए भी उन्होंने जबरदस्त पहचान बनाई है. वह अकसर अपने डांस वीडियो को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. धनाश्री वर्मा एक यू-ट्यूबर भी हैं और इंस्टाग्राम पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या 12 लाख से ज्यादा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Video, Yuzvendra Chahal Fiancee, Yuzvendra Chahal Fiancee Dhanashree Verma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com