विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2021

यूट्यूबर आदर्श आनंद ने 'कांटा लगा' सॉन्ग को अनोखे अंदाज में परोसा, Video 27 लाख के पार

आदर्श आनंद (Adarsh Anand) अपने यूट्यूब चैनल पर इस बार 'कांटा लगा' (Kanta Laga) पर वीडियो बनाया है.

यूट्यूबर आदर्श आनंद ने 'कांटा लगा' सॉन्ग को अनोखे अंदाज में परोसा, Video 27 लाख के पार
देखें आदर्श आनंद का लेटेस्ट वीडियो
नई दिल्ली:

यूट्यूबर आदर्श आनंद (Adarsh Anand) अपने यूट्यूब चैनल अकसर नए-नए प्रयोग करते रहते हैं. आदर्श आनंद कभी फिल्मों के स्पूफ बनाते हैं तो कभी म्यूजिक वीडियो पर अपने कॉमिक अंदाज में वीडियो बनाते हैं. खास बात यह है कि उनके हर वीडियो पर जमकर व्यूज मिलते हैं. आदर्श आनंद ने अब फिर से एक वीडियो बनाया है. उन्होंने इस बार नेहा कक्कड़, हनी सिंह और टोनी कक्कड़ के हालिया रिलीज सॉन्ग 'कांटा लगा' (Kanta Laga) पर वीडियो बनाया है, जिसे खूब देखा जा रहा है और ये हमेशा की तरह वायरल हो रहा है.

देखें Video

आदर्श आनंद (Adarsh Anand) ने इस वीडियो में बहुत ही कमाल-धमाल अंदाज में 'कांटा लगा' को अपने स्टाइल में परदे पर उतारने की कोशिश की है. हर बार की तरह वह इस बार  भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होते दिख रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आदर्श आनंद की बच्चों की टीम ने भी इस पर बहुत बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. उनके इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

आदर्श आनंद (Adarsh Anand) के वीडियो की खासियत उसका माहौल रहता है. गांव का परिवेश और उनका अंदाज सभी बहुत ही मनोरंजक होता है. इस वजह से उनके यूट्यूब चैनल के सब्स्क्राइबर्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा पहुंच चुकी है. आदर्श आनंद को डांसिंग और एक्टिंग का शौक है और इसका नजारा उनकी वीडियो में भी खूब मिल जाता है. यही नहीं, छोटे बच्चों की उनकी टीम के तो क्या कहने. बता दें कि आदर्श आनंद के यूट्यूब चैनल पर 1. 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. 

यह भी देखें: Sardar Udham Review: जानें कैसी है एक जांबाज देशभक्त पर बनी फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adarsh Anand, YouTuber Adarsh Anand, Adarsh Anand Video, Adarsh Anand Viral Video, Adarsh Anand Funny Video, Kanta Laga Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com