विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2023

VIDEO: ट्रेन में जमी महफिल, 'कांटा लगा' पर जमकर हुआ डांस, बॉलीवुड सितारों को फेल करते हैं ये पैसेंजर

इस वीडियो को देखकर आप खुद ही समझ जाएंगे कि मुंबई की लोकल में बने ये प्यारे से रिश्ते बॉलीवुड की डोर से कैसे बंध गए हैं. इस ग्रुप में जवान भी हैं और बुज़ुर्ग l भी, लेकिन एक चीज है जो एक समान है और वो है मस्ती और ज़िंदादिली.

VIDEO: ट्रेन में जमी महफिल, 'कांटा लगा' पर जमकर हुआ डांस, बॉलीवुड सितारों को फेल करते हैं ये पैसेंजर
चर्चगेट से बोरीवली तक लगती है बॉलीवुड की महफिल
नई दिल्ली:

मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली मुंबई लोकल कई मंजिलों से होकर गुजरती है. ये एक ऐसा सफर है जिसमें रोज लाखों लोग कुछ समय के लिए हमसफर बन जाते हैं और फिर अगले दिन तक के लिए बिछड़ जाते हैं. यूं ही रोज़ रोज एक ही स्टेशन पर और एक ही डिब्बे में सफर करने वाले लोग दोस्त यार बन जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो हिंदी में सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है जिसमें दिन भर की थकान के बाद घर लौट रहे लोगों की मस्ती आप में भी एनर्जी भर देगी.. यकीन नहीं होता तो इस वीडियो को देखकर आप खुद ही समझ जाएंगे कि मुंबई की लोकल में बने ये प्यारे से रिश्ते बॉलीवुड की डोर से कैसे बंध गए हैं. इस ग्रुप में जवान भी हैं और बुज़ुर्ग भी, लेकिन एक चीज है जो एक समान है और वो है मस्ती और ज़िंदादिली. 

मुंबई लोकल में जमीं महफ़िल 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग मुंबई लोकल के कांटा लगा गाने पर डांस कर रहे हैं. कुछ ताली बजा रहे हैं तो कुछ थिरक कर अपनी ही मौज मस्ती में डूबे हुए हैं. कांटा लगा गाने पर एक अंकल मस्त डांस कर रहे हैं. तो वहीं दूसरा शख्स ट्रेन के डिब्बे को बजाकर ताल दे रहा है और बाकी लोग ताली बजाकर लुत्फ उठा रहे हैं. ये प्यार और ये मस्ती आपको वहीं देखने को मिलेगी जहां दिल का रिश्ता बन जाता है औऱ लोग एक दूसरे के साथ इतने बेतकल्लुफ हो जाते हैं कि सफर को हमसफ़र बना लेते हैं. 

चर्चगेट से बोरीवली तक लगती है बॉलीवुड की महफिल  

कमेंट में एक शख्स ने इस ग्रुप की पहचान कराते हुए लिखा है कि अगर आपको इनकी मस्ती देखनी है तो रोज चर्चगेट से बोरीवली 7.25 की मुंबई लोकल पकड़ लीजिए. 5 और 6 नंबर के डिब्बे में हर सोमवार से शुक्रवार यही नजारा देखने को मिलेगा. यूजर इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और लोग अपनी दफ्तर की जर्नी को भी याद कर रहे हैं. बॉलीवुड की बात करें तो केवल मुंबई ही नहीं पूरे देश मे सफर का मजा फिल्मी गानों पर ही आता है. 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी में "वी गेम"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanta Laga, Kanta Laga Viral Video, Kanta Laga Mumbai Local Train, Mumbai Local Train, Song Kanta Laga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com