विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2025

19 साल की उम्र में रातों-रात सेंसेशन बनीं ये एक्ट्रेस, अक्षय कुमार-सलमान खान संग दी हिट फिल्म, अब पर्दे से गायब हुई ये एक्ट्रेस

19 साल की उम्र में रातों-रात सेंसेशन बनी ये एक्ट्रेस बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जैसे सलमान और अक्षय कुमार के साथ भी काम कर चुकी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से शोबिज से दूर हैं.

19 साल की उम्र में रातों-रात सेंसेशन बनीं ये एक्ट्रेस, अक्षय कुमार-सलमान खान संग दी हिट फिल्म, अब पर्दे से गायब हुई ये एक्ट्रेस
19 साल की उम्र में रातों रात सेंसेशन बनीं ये एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है, जिसमें कई एक्टर और एक्ट्रेस अपनी किस्मत आजमाते हैं. बॉलीवुड में स्टारडम केवल मेहनत से ही नहीं बल्कि किस्मत से भी मिलती है. आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत के साथ अपनी किस्मत का भी पूरा साथ मिला और 19 साल की उम्र में ही एक हिट गाने से वह सेंसेशन बन गईं. इस गाने ने दशकों तक पार्टी में धूम मचाई और आज भी उनके इस गाने को खूब पसंद किया जाता है. आइए हम आपको बताते हैं उस एक्ट्रेस के बारे में.

रातों रात सेंसेशन बनीं ये एक्ट्रेस
अगर आप सोच रहे हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं. तो आपको बता दें कि ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि वही लड़की है जिसने अपने गाने कांटा लगा से सुर्खियां बटोरी थीं. 5 दिसंबर 1982 को अहमदाबाद, गुजरात में जन्मी शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में 19 साल की उम्र में एक एल्बम के जरिए बड़े पर्दे पर कदम रखा और अपने एक गाने से ही उन्होंने तहलका मचा दिया. उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में काम किया, जिसमें पुराने गाने कांटा लगाकर रीमिक्स वर्जन पेश किया था.

शेफाली जरीवाला का एक्टिंग करियर
कांटा लगा गाना हिट होने के बाद शेफाली जरीवाला ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया. उन्होंने अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ साल 2004 में फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी साइड रोल किया. इसके अलावा 2011 में हुदुगरू फिल्म में भी वह नजर आईं. इसके साथ उन्होंने बूगी वूगी,  नच बलिए 5, नच बलिए 7 जैसे शो में भी हिस्सा लिया, उन्होंने बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया था.

शेफाली जरीवाला की पर्सनल लाइफ
शेफाली जरीवाला की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने सबसे पहले म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह के साथ शादी की थी, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी से शादी की, दोनों एक साथ मुंबई में ही रहते हैं. 42 साल की शेफाली जरीवाला खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं और आज भी उनका हर एक लुक  सोशल मीडिया पर छा जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shefali Jariwala, Kanta Laga Girl Shefali Jariwala, Kanta Laga, Song Kanta Laga, Actress Shefali Jariwala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com