विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2018

यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर किया एक और कारनामा, हिट हुए ये गानें

फेसबुक पर सबसे ज़्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय हस्ती की सूची में यो यो हनी सिंह का नाम शुमार है. संगीत का यह धुरंधर अब ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी अपनी पकड़ बना रहा है.

यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर किया एक और कारनामा, हिट हुए ये गानें
हनी सिंह (फाइल फोटो)
  • हनी सिंह के फैन फॉलोइंग बढ़ी
  • सोशल मीडिया पर 9 मिलियन फॉलोअर्स
  • इस साल 2 गाने हुए हिट
नई दिल्ली: फेसबुक पर सबसे ज़्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय हस्ती की सूची में यो यो हनी सिंह का नाम शुमार है. संगीत का यह धुरंधर अब ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी अपनी पकड़ बना रहा है. यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर भारतीय गायक और संगीतकारों की सूची में सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है जहां फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मिलाकर 9 मिलियन फॉलोवर यो यो के नाम है. यो यो हनी सिंह की अपने फेसबुक पेज पर एक मजबूत पकड़ है जहां 3 लाख से अधिक लोग यो यो के फैन है. तो वही ट्विटर खाते पर 5 मिलियन फॉलोवर्स हनी सिंह के नाम है, जबकि इंस्टाग्राम पेज पर यो यो ने हाल ही में 1 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार किया था.

Yo Yo Honey Singh: पापा चाहते थे इंजीनियर बने बेटा, हनी ने म्यूजिक में नाम किया रोशन; जानें 10 खास बातें

संगीत की दुनिया का यह महारथी फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट के जरिये अपने प्रशंसकों से जुड़ा रहता है. यो यो हनी सिंह ने 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग' के साथ अपने नए साल की दमदार शुरुआत की थी और फिलहाल कई गानों पर काम कर रहे है. महान रैपर कई सिंगल्स पर काम कर रहे है और अभी तक 24 ट्रैक पूरे कर चुके है, इसके अलावा फिलहाल बाकी गानों पर काम चल रहा है. 

35 साल के हुए Yo Yo Honey Singh, शादी से लेकर बीमारी तक रहे विवादों में...

हनी सिंह नए युग के संगीत का एक जाना माना चेहरा बन गए है. रैप संगीत का यह धुरंधर समय-समय पर अपने चार्टबस्टर गानों से प्रशंसकों का दिल जीतते आया है. प्रसिद्ध संगीतकार हमेशा कुछ नया करने की चाह रखते हुए अकसर नए गीत के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये हैं. पिछले कुछ सालों में चार बॉटल वोडका, धीरे धीरे, ब्राउन रंग ने, एंग्रेजी बीट दे, ब्लू आईज, लव डोज़, दिल चोरी आदि हनी सिंह के चार्टबस्टर गानों की सूची में शामिल है.

VIDEO: हनी सिंह के गानों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yo Yo Honey Singh, Social Media, Honey Singh Followers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com