विज्ञापन

आग लगा रही 'टॉक्सिक' का पहला गाना ‘तबाही’, 'आग में घी' का काम कर रही विशाल मिश्रा की आवाज

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक साल 2026 में अगस्त महीने की 26 तारीख को रिलीज हो रही है. रिलीज हुआ पहला गाना 'तबाही' तापमान बढ़ाने वाला है. यश और कियारा पर फिल्माया यह गाना दर्शकों के लिए बिल्कुल हॉट टू हैंडल कहा जा सकता है.

आग लगा रही 'टॉक्सिक' का पहला गाना ‘तबाही’, 'आग में घी' का काम कर रही विशाल मिश्रा की आवाज
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के फर्स्ट सॉन्ग 'तबाही' का एक दृश्य
Screengrab

Tabahi Song: यश और कियारा की ‘तबाही' वाली लव स्टोरी दिल-ओ-दिमाग पर पूरी तरह छा जाने वाली है. आज रिलीज हुआ फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना दर्शकों के लिए हॉट टू हैंडल होने वाला है. कियारा और यश की जुगलबंदी में शूट हुआ यह गाना काफी बोल्ड है. समुद्र के किनारे फिल्माए गए गाने के एक दृश्य में कियारा और यश रेत पर लेटे हुए हैं और विशाल मिश्रा की जादूई आवाज से धड़कनें बढ़ा रही हैं. 

रॉकिंग स्टार यश और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना ‘तबाही' प्यार की दुनिया में ले जाता है, जो बहुत कम महसूस किया जाता है. विशाल मिश्रा की जादुई आवाज़ और करिश्माई धुन इस यात्रा को और गहरा बना रही है, जहां हर नज़र, हर ठहराव एक कहानी बुनती हुई दिख रही है.

ये भी पढ़ें-Ikka Release: 1300 करोड़ी रहमान डकैत पर भारी पड़ेगा ढाई किलो का हाथ, सनी देओल की 'इक्का' की आ गई तारीख

गाने को खास बनाती है तारा सुतारिया की एंट्री 

पूरे म्यूज़िक वीडियो में यश और कियारा के बीच एक अजीब सा खिंचाव है. उनकी हर नज़र में तड़प है, और हर खामोशी किसी लंबी बातचीत से भी ज़्यादा भारी लगती है. यहां बड़े-बड़े इज़हार नहीं हैं, बल्कि दिल को चुपचाप दबाकर रखने की कोशिश है और यही इसे और ज़्यादा असरदार बना देती है. वीडियो का एक बेहद खास पल तब आता है, जब तारा सुतारिया का किरदार सामने आता है. 

फिल्म में रेबेका के किरदार में हैं तारा सुतारिया 

रेबेका के किरदार में तारा सुतारिया राया (यश) से पूछती है, “क्या तुम खुद के अलावा किसी और से प्यार नहीं कर सकते?” और राया बिना रुके जवाब देता है, “बिल्कुल नहीं।” ऊपर से ये जवाब बहुत पक्का लगता है…जैसे उसे यकीन हो कि उसके दिल में किसी के लिए जगह ही नहीं है, लेकिन अगले ही पल ये यकीन खुद ब खुद टूटने लगता है.

ये भी पढ़ें-जब 'टैगोर' के नाम पर फुटबॉल मैच हार गए दिलीप कुमार, बड़ा दिलचस्प है दो जिगरी दोस्तों का यह किस्सा!

कैमरा जैसे ही राया को कियारा की तरफ देखते हुए दिखाता है, शब्द बेकार हो जाते हैं. उसकी आंखें सब कुछ बयां कर देती हैं, जो वो खुद से भी छुपा रहा है. वो तड़प, वो झिझक, वो छुपी हुई नर्मी…ये सब मिलकर एक ऐसे इंसान की कहानी बताते हैं, जो अपने ही जज़्बातों से भाग रहा है, लेकिन उनसे बच नहीं पा रहा है. 

ये भी पढ़ें-90 के दशक के इस सुपरहिट गाने के लिए 2 दिग्गज सिंगर्स में छिड़ गई जंग, फिर 1 गाने को 4-4 गायकों ने दी अपनी आवाज

बोल्ड और इमोशन से लबरेज है पहला गाना 

गीतू मोहनदास के निर्देशन से सजी फिल्म टॉक्सिंग न केवल बोल्ड है, बल्कि यह जज्बातों से लबरेज है. ये प्यार की वो कहानी नहीं है, जो खुलेआम कबूल की जाती है…ये वो प्यार है जिसे नकारा जाता है, दबाया जाता है, लेकिन फिर भी जो हर हाल में रास्ता निकाल ही लेता है और गाना ‘तबाही' उस भावना का प्रकट करता है, जो इसको अलहदा बनाता है.

सबसे बड़ी सिनेमैटिक रिलीज़ होगी टॉक्सिक

वेंकट के. नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर में बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. फिल्म में यश के साथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी स्टारकास्ट नजर आएगी. यह फिल्म साल की सबसे बड़ी सिनेमैटिक रिलीज़ में से एक बनने जा रही है.

ये भी पढ़ें-18 जुलाई को आ रहा है रामायणम पार्ट-1 का ट्रेलर, दीवाली पर आमने-सामने हो सकते हैं रणबीर और रजनीकांत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yash, Toxic Movie, Tabahi Song, Vishal Mishra, Kiyara Advani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com