विज्ञापन

'रामायणम्' का ट्रेलर आते ही मचा बवाल, रणबीर कपूर के श्रीराम और यश के रावण अवतार ने जीता दिल, 9 घंटे में 13 मिलियन व्यूज

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुए 'रामायणम्' के ट्रेलर ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी. रणबीर कपूर के श्रीराम और यश के रावण अवतार वाली इस मेगा फिल्म के ट्रेलर ने महज 9 घंटे में 13 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया.

'रामायणम्' का ट्रेलर आते ही मचा बवाल, रणबीर कपूर के श्रीराम और यश के रावण अवतार ने जीता दिल, 9 घंटे में 13 मिलियन व्यूज
रामायण के ट्रेलर को मिले 13 मिलियन व्यूज

रामायणम् भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और इसे भारतीय फिल्म इतिहास के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है. दो भागों में बनने वाली इस भव्य फिल्म का दुनियाभर के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों को साथ लेकर बनाई गई इस फिल्म का ट्रेलर आज ब्रह्म मुहूर्त के शुभ समय पर रिलीज किया गया, जो इस महाकाव्य की आध्यात्मिक भावना के साथ पूरी तरह मेल खाता है. ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया और कुछ ही घंटों में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

रामायणम् के ट्रेलर ने सिर्फ 9 घंटे में 13 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया. यह फिल्म को लेकर लोगों के जबरदस्त उत्साह और इंतजार को साफ दिखाता है. ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने साबित कर दिया है कि इस भव्य फिल्म का इंतजार सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हो रहा है.

रामायणम् का ट्रेलर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने की एक दमदार झलक दिखाता है. इसमें भगवान विष्णु के श्रीराम (रणबीर कपूर) के रूप में अवतार लेने और धर्म की स्थापना करने की कहानी दिखाई गई है. वहीं यश रावण के शक्तिशाली और अमर राक्षस राजा के किरदार में नजर आते हैं, जो अपने घमंड और बदले की भावना से भरा हुआ है. ट्रेलर में माता सीता (साई पल्लवी) और लक्ष्मण (रवि दुबे) को भी श्रीराम के सबसे मजबूत साथियों के रूप में दिखाया गया है.

शानदार वीएफएक्स, भव्य विजुअल्स, पूरी स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस और शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक ट्रेलर के हर सीन को और भी खास बना देते हैं. श्रीधर राघवन द्वारा रूपांतरित इस फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी हांस जिमर और ए. आर. रहमान ने मिलकर संभाली है, जो पूर्व और पश्चिम के संगीत का एक खास संगम है.

दुनिया की सबसे महान कहानियों में से एक रामायण की कहानी को नए और भव्य अंदाज में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी निर्देशक नितेश तिवारी ने की है. रामायणम् का मकसद इस महाकाव्य की भावनाओं और भव्यता को पहले कभी न देखे गए स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाना है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. वहीं यश रावण के दमदार किरदार में दिखाई देंगे और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार अकादमी अवॉर्ड जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो DNEG ने यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. रामायणम्: पार्ट 1 दिवाली 2026 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन सोनी पिक्चर्स करेगी, जबकि उत्तर भारत में इसे धर्मा प्रोडक्शंस रिलीज करेगा.

यह भी पढ़ें: शम्मी कपूर का जोश, बर्फ से ढके पहाड़ और मोहम्मद रफी की आवाज, हर दौर में गूंजता है 65 साल पुराने इस गीत का जादू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Yash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com