रामायणम् का मचअवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह 2026 की मचअवेटेड फिल्म है, जिसका ट्रेलर 30 जुलाई 2026 की सुबह 4.15 पर रिलीज किया गया. वहीं यूट्यूब, एक्स और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर आते ही इंटरनेट यूजर्स ने जमकर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. जहां लोगों ने रामायणम् के ट्रेलर में वीएफएक्स को प्रभास की आदिपुरुष से बेहतर बनाया तो वहीं रावण के किरदार में यश की जमकर तारीफ की. वहीं रणबीर कपूर के श्रीराम के रोल पर भी रिएक्शन दिया है.
VFX देख आदिपुरुष की आई याद
प्रभास की रामायण से प्रेरित फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. लेकिन रणबीर कपूर की रामायणम् में वीएफएक्स की जमकर तारीफ हो रही है. एक एक्स यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि यह सीन देवताओं और राक्षसों के बीच की लड़ाई को दिखाता है और इसका VFX 'आदिपुरुष' के VFX से कहीं बेहतर है.
I think this scene depicts the battle between the gods and the demons. And its VFX is far superior to the VFX of Adipurush.
— भस्मासुर (@_Bhasmasura) July 29, 2026
#Ramayana #Yash pic.twitter.com/W0SzucWmdb
ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की रामायणम् का ट्रेलर रिलीज, 4000 करोड़ी फिल्म में राम पर भारी रावण
रावण के रोल में यश को भाई एक्टिंग
Ravana Screen Presence Nodroo 😭🔥#Ramayana #Ravana @TheNameIsYash #Yash pic.twitter.com/bHp87Mu8vY
— Deepak YASH (@NameIssDeepakk) July 29, 2026
रावण के किरदार में यश को काफी पसंद किया जा रहा है. पहले टीजर में यश की जगह रणबीर कपूर की राम के अवतार में झलक सामने आई थी. लेकिन अब रामायणम् से रावण के रोल में यश की झलक सामने आते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, रावण की स्क्रीन प्रेजेंस ने दिल जीत लिया. दूसरे यूजर ने लिखा, रावण, वामो, तीसरे यूजर ने लिखा, पीक रावण ऑन द वे.
रामायणम् के ट्रेलर की हो रही तारीफ
Vaaamo 🥶.
— Darling R|C DHF (@YashRc18) July 29, 2026
Ravan 💥.#Ramayana #Yash #YashBoss pic.twitter.com/YoKYXtY74Z
एक यूजर ने लिखा, #Ramayana ट्रेलर को लेकर मिली-जुली भावनाएं हैं! इसका स्केल तो बहुत बड़ा है, लेकिन कमजोर VFX और हिंदी डायलॉग बोलने का कमजोर अंदाज इस महाकाव्य की भव्यता को कम कर देते हैं. आइकॉनिक किरदारों की आवाज में जबरदस्त दम-खम होना चाहिए! दूसरे यूजर ने लिखा, यह सिर्फ एक ट्रेलर नहीं है. यह याद दिलाता है कि कुछ कहानियां हमेशा के लिए होती हैं. रामायणम् का स्केल, भावनाएं और विरासत वाकई शानदार लग रहे हैं. इसे बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है.
PEAK RAVANA ON THE WAY 🔥🔥🔥💥💥💥#Ramayana #Yash pic.twitter.com/xbKwUC7URS
— Surya (@Suryan0110) July 29, 2026
दीवाली 2026 में रिलीज होगी रामायणम्
Mixed feelings on the #Ramayana trailer! 📉
— Obi (@obi__4) July 30, 2026
The scale is huge, but underwhelming VFX and weak Hindi dialogue delivery take away from the divine weight this epic deserves. Iconic characters need timeless command in their voice! 🎙️🔱
What's your thoughts ? 👇
#RamayanaTrailer pic.twitter.com/LUtPIC26Lj
यश अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, निर्देशक नितेश तिवारी की पौराणिक महाकाव्य फिल्म 'रामायणम्' की तैयारी में जुटे हुए हैं. फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं. वहीं सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में दिखाई देंगी. नमित मल्होत्रा द्वारा यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर निर्मित 'रामायण' को दो भागों में बनने वाला एक भव्य सिनेमाई प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है.
This isn't just a trailer. It's a reminder that some stories are timeless. The scale, the emotion, and the legacy of the #Ramayana look absolutely breathtaking. Can't wait to witness this on the big screen. 🔥🙏#yash #ranbir @TheNameIsYash @WorldOfRamayana @dneg pic.twitter.com/4LQ8RJFlrv
— Druvu D Shetty (@d_druvu) July 30, 2026
यश की आने वाली फिल्म
इसके अलावा यश अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज के लिए भी तैयार हैं. इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'तबाही' रिलीज होने के बाद चर्चा में रहा. इस गाने में कियारा आडवाणी और यश के बीच दिखाए गए अंतरंग दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी. सोशल मीडिया के एक वर्ग ने इन दृश्यों को लेकर कियारा आडवाणी को ट्रोल भी किया था.
ये भी पढ़ें- रामायण का वो गीत जब प्रजा के अपमान से आहत हुई थीं सीता मैया, सिंगर हेमलता की आवाज ने अमर किया सॉन्ग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं