विज्ञापन

सोनू निगम को वो 31 साल पुराना गाना, जिससे मिली शोहरत, पाकिस्तानी कवि की सच्ची कहानी, टूटे आशिकों के दिलों का बयां करता है दर्द

सोनू निगम ने 31 साल पहले ऐसा गाना गाया था, जो आशिकों के टूटे दिलों के दर्द को बयां करता है, जिन्हें धोखा मिला था. आज भी लोगों को आता है पसंद. 

सोनू निगम को वो 31 साल पुराना गाना, जिससे मिली शोहरत, पाकिस्तानी कवि की सच्ची कहानी, टूटे आशिकों के दिलों का बयां करता है दर्द
सोनू निगम का 31 साल पुराना गाना धोखा खाए आशिकों का बयां करता है दर्द
नई दिल्ली:

सोनू निगम (Sonu Nigam) बॉलीवुड के वो जाने माने सिंगर हैं, जिन्होंने 'कल हो ना हो', 'सूरज हुआ मद्धम', 'ये दिल... दीवाना', 'संदेसे आते हैं' और 'अभी मुझमें कहीं' जैसे यादगार गानों से करोड़ों दिलों में जगह बनाई. जबकि 90 और 2000 के दशक में उनका नाम बॉलीवुड के सबसे बड़े प्लेबैक सिंगर्स में शामिल किया जाता है. लेकिन क्या आप उनके उस गाने के बारे में जानते हैं, जिसने उनके हिट करियर की शुरूआत की. खास बात यह थी कि यह पाकिस्तानी कवि की सच्ची कहानी पर आधारित थी. जबकि टीवी चैनलों पर यह गाना दिखाया गया था. हम बात कर रहे हैं अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का.

इस गाने गाने ने सोनू निगम को घर घर में किया मशहूर

सोनू निगम ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली थी. वहीं उनके करियर में बड़ा बदलाव तब आया, जब उन्हें टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार का साथ मिला. साल 1992 में उन्होंने 'रफी की यादें' एल्बम में मोहम्मद रफी के गाने अपनी आवाज में गाए. इसके बाद धीरे-धीरे उन्हें पहचान मिलने लगी. फिल्म 'बेवफा सनम' के गाने 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के श्रीराम, 4000 करोड़ी रामायण में दशरथ बनकर लौटे अरुण गोविल, फैंस को आएगी 90s की याद 

टीवी चैनलों में दिखाई गई थी गाने की झलक

IMdb के मुताबिक, 1995 की सरप्राइज हिट फिल्म बेवफा सनम में अच्छा सिला दिया गाने ने सोनू निगम को मशहूर कर दिया. वहीं अलग-अलग टीवी चैनलों पर फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया था कि किशन कुमार 'अच्छा सिला दिया' गाने में शिल्पा शिरोडकर को गोली मार रहे हैं. यह सीन इतना पॉपुलर हो गया था कि लोग फिल्म देखने का इंतज़ार करने लगे. 

पाकिस्तानी कवि की दिखाई गई सच्ची कहानी 

कहा जाता है कि यह पाकिस्तानी सिंगर अताउल्लाह खान इशाखेल्वी की जिंदगी पर आधारित थी, जिन्होंने 90 के दशक में अपने दर्दभरे गानों से दुनियाभर में पहचान बनाई और 50000 से ज्यादा गाने गाए.  कहा जाता है कि 90s में यह अफवाह फैली थी कि अताउल्लाह खान किसी लड़की से प्यार करते थे और बेवफा होने पर उन्होंने अपनी प्रेमिका या उसके पति की हत्या कर दी थी. हालांकि यह सच है या झूठ इसका पता नहीं चला. 

बेवफा सनम की कहानी 

बेवफा सनम की बात करें तो यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें सुंदर और शीतल एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे. लेकिन सुंदर जब बड़ा जाना माना क्रिकेटर बन जाता है तो उसके दुश्मन बन जाते हैं, जिसमें से एक नाम गौतम का भी होता है, जो शीतल की मां का अपहरण कर लेता है और उसे धमकी देता है कि अगर उसने सुंदर को धोखा नहीं दिया तो वह उसकी मां को मार देगा. इसके चलते मजबूरी में शीतल सुंदर को फंसा देती है और उसे जेल जाना पड़ता है. हालांकि बाद में सच्चाई सामने आती है कि शीतल बेकसूर थी. लेकिन जब तक सच सामने आता है, जो दोनों की मौत हो जाती है. 

सोनू निगम के हिट गाने

इसके बाद सोनू निगम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने फिल्म 'बॉर्डर' का 'संदेसे आते हैं', 'परदेस' का 'ये दिल... दीवाना', और 'कल हो ना हो' का टाइटल ट्रैक, 'सूरज हुआ मद्धम' और 'अभी मुझमें कहीं' जैसे कई गाने गाए. उनके 'अभी मुझ में कहीं', 'ये दिल दीवाना', 'सतरंगी रे', 'साथिया', 'मैं अगर कहूं', 'मैं हूं ना', 'दीवाना तेरा', 'तनहाई', 'दो पल', 'तुमसे मिलके दिल का', 'शुकरान अल्लाह', 'बोल दो ना जरा', 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' और 'जागे जागे' जैसे गाने आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं. सोनू निगम ने हिंदी के अलावा कन्नड़, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु और कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए. उन्होंने 6,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं. उनकी गायकी के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड, कई फिल्मफेयर अवॉर्ड और चार आईफा अवॉर्ड मिले. साल 2022 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया. 

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: ब्रह्ममुहूर्त में आया रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर, 4000 करोड़ी फिल्म में राम से लेकर रावण आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Nigam, Bollywood, Bewafa Sanam, Sonu Nigam Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com