विज्ञापन

Ikka Release: 1300 करोड़ी रहमान डकैत पर भारी पड़ेगा ढाई किलो का हाथ, सनी देओल की 'इक्का' की आ गई तारीख

फिल्म निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दामिनी' में 34 साल पहले वकील की भूमिका ने नजर आए एक्टर सनी देओल एक बार फिर 'इक्का' में कोर्ट रूम में बहस करते नजर आएंगे. इस बार वो 'धुरंधर' फेम रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना से भिड़ेंगे.

Ikka Release: 1300 करोड़ी रहमान डकैत पर भारी पड़ेगा ढाई किलो का हाथ,  सनी देओल की 'इक्का' की आ गई तारीख
सनी देयोल-अक्षय खन्ना स्टारर 'इक्का'
Instagram

Ikka Release Date: सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी, लेकिन उससे पहले फिल्म को लेकर चर्चा गर्म हो गई है. वजह सनी देओल हैं, जो 34 साल बाद फिल्मी पर्दे पर कोर्ट रूम में वकील की भूमिका में लौट रहे हैं. उनके सामने होंगे धुरंधर फेम रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना, जो फिल्म धुरंधर की अपार सफलता के बाद पहली बार रुपहले पर्दे पर दिखेंगे, 

पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'इक्का' के टीजर में सनी देओल और अक्षय खन्ना आमने सामने नजर आए थे. दर्शक तब से फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दर्शक 1300 करोड़ी फिल्म धुरंधर पार्ट-1 के रहमान डकैत को पर्दे पर दोबारा देखने को बेताब हैं. सनी देओल स्टारर यह फिल्म आगामी 10 जुलाई नेटफिलिक्स पर रिलीज हो रही है. 

ये भी पढ़ें-जब 'टैगोर' के नाम पर फुटबॉल मैच हार गए दिलीप कुमार, बड़ा दिलचस्प है दो जिगरी दोस्तों का यह किस्सा!

धुरंधर के बाद अक्षय खन्ना की पहली रिलीज है 'इक्का'

मेकर्स ने जब 'इक्का' की रिलीज की तारीख ऐलान किया था, तब से फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है. फिल्म 'इक्का' रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना की पहली फिल्म होगी, जो ओटीटी पर रिलीज होगी. वहीं, सनी देओल बार्डर-2 की सफलता के बाद एक बार फिर फैन्स को बड़ा तोहफा देने के मूड में दिख रहे हैं. सबके मन में सवाल है कि क्या रहमान डकैत पर सनी देओल का ढाई किलो का हाथ भारी पड़ेगा. 

फिल्म सेट पर सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ निर्देशक सिद्धार्थ पी, मल्होत्रा

फिल्म सेट पर सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ निर्देशक सिद्धार्थ पी, मल्होत्रा
Photo Credit: Instagram

निर्देशक ने साझा की बिहाइंड द सीन की कुछ झलकियां

गौरतलब है इक्का के निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने हाल में फिल्म की शूटिंग के दौरान बिहाइंड द सीन के कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना उनके साथ खड़े नजर आए हैं, लेकिन फिल्म की टीजर में दोनों के बीच केमेस्ट्री दर्शकों को शांत नहीं बैठने दे रहा है. फिल्म को रिलीज होने में अब महज 2 दिन बाकी है, लेकिन फिल्म को लेकर अभी से ही फैन्स में क्रेज बढ़ता जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-90 के दशक के इस सुपरहिट गाने के लिए 2 दिग्गज सिंगर्स में छिड़ गई जंग, फिर 1 गाने को 4-4 गायकों ने दी अपनी आवाज

निर्देशक के साथ फिल्म सेट पर सनी देऔल

निर्देशक के साथ फिल्म सेट पर सनी देऔल

निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने फिल्म 'इक्का' के सेट पर कैमरा रोल होने से पहले और हर टेक के बीच होने वाली बातचीत और फिल्म के सफर को याद करते हुए इंस्टाग्राम में एक पोस्ट किया है. पोस्ट के कैप्शन में निर्देशक ने सनी देओल के अटूट भरोसे,अक्षय खन्ना की अदाकारी, दिया मिर्ज़ा की दृढ़ता और तिलोत्तमा शोम का उदारता का ज़िक्र किया है.
फिल्म सेट पर कोर्टरूम में क्रू के साथ सनी देओल

फिल्म सेट पर कोर्टरूम में क्रू के साथ सनी देओल
Photo Credit: Instagram

पूरे क्रू के साथ कोर्ट रूम सीन में खड़े दिखे सनी देओल

इंस्टाग्राम पर निर्देशक ने फिल्म की शूटिंग के दौरान कैद की गई कई तस्वीरें साझा की है. एक तस्वीर में निर्देशक के बायीं ओर सनी देओल और दायीं साइड पर अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में फिल्म में अहम रोल निभा रहीं एक्ट्रेस तिलोत्मा शोमे और संजीदा शेख भी मौजूद हैं. बीटीएस मोमेंट की एक और तस्वीर में निर्देशक ने कोर्ट रूम सीन की झलकियां है, जबकि एक अन्य तस्वीर में कोर्ट रूम में पूरा क्रू नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें-Box Office Collection: वेलकम टू जंगल' ने 10वें दिन भी की शानदार कमाई, जॉली LLB-3 को पीछे छोड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Akshaye Khanna, Netflix Film, Courtroom Drama, Ikka Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com