Ramayana Part-1 Trailer: रणबीर कपूर स्टारर मेगा बजट फिल्म 'रामायणम पार्ट-1 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज की तारीख आ गई है. 18 जुलाई को डायरेक्टर नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है. साल 2026 सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रामायणम को लेकर लोगों में बहुत उत्सुकता है. दो पार्ट में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली रामायणम का बजट करीब 4000 करोड़ रुपए है. फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से फिल्म चर्चा में है. फिल्म पंड़ितों की मानें तो रामायमण बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ चुकी फिल्म 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ देगी.
दंगल फेम डायरेक्टर के हाथों में हैं रामायाणम की बागडोर
गौरतलब है बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी धुरंधर फ्रैंचाइजी अभी भी निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन से सजी आमिर खान स्टारर 'दंगल' की कमाई से पीछे हैं. फिल्म रामायणम के निर्देशन की बागडोर भी उन्हीं के हाथ में है, तो उम्मीद की जा रही है कि उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़कर एक नया इतिहास रच सकती है. हालांकि फिल्म का ट्रेलर कमोबेश फिल्म के परफॉरमेंस तय करेगी.
🚨 BIG UPDATE: 🔥
— Ramayana: The Epic (@RamayanaMovieHQ) July 6, 2026
18 July 2026 is expected to mark the launch of the #Ramayana Part 1 Trailer. 🏹 pic.twitter.com/uan6RJZlfk
रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं
ट्रेड एनालिस्ट विश्वेक चौहान के मुताबिक रामायणम का विषय हर भारतीय से जुड़ा हुआ है, जो लोगों के दिल को जरूर छुएगा. रामायणम में रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम-सीता के रोल में नजर आएंगे, जबकि कन्नड सुपर स्टार यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में होंगे. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट इस दीवाली रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट साल 2027 में दीवाली पर ही रिलीज किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-'ओह मॉय गॉड' वाले डायरेक्टर लेकर आ रहे 'ओह मॉय डॉग', 7 जुलाई को आएगा टीजर, अहम रोल में हैंं पंकज त्रिपाठी
ये भी पढ़ें-90 के दशक की वो दबंग एक्ट्रेस, जिसकी खूबसूरती से अधिक उसके मारपीट के किस्से मशहूर हैं!
रामाणयम की राह में खड़ा है जेलर रजनीकांत
साउथ सुपर स्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' साल 2026 की दीवाली पर रिलीज हो सकती है, जो फिल्म रामायणम के लिए झटका साबित हो सकती है. साल की सबसे पॉपुलर फिल्मों में लिस्टेड रजनीकांत के जेलर की सीक्वेल जेलर-2 को लेकर भी दर्शकों में जबर्दस्त क्रेज है. अगर फिल्म रामायणम से टकराती है तो रामायणम को नुकसान पहुंचना तय है. हालांकि रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 की रिलीज डेट 15 नवंबर हो सकती है.

सांकेतिक तस्वीर
दीवाली पर रामायणम से टकराएंगी 2 फिल्में
खबरों की मानें तो दीवाली के आसपास जेलर-2 के अलावा एक और साउथ फिल्म 'अरसन' भी रिलीज को तैयार है. अगर दीवाली पर थियेटर में तीन बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं तो रामायणम की ओपनिंग और कमाई दोनों को असर डाल सकती है. जेलर-2 में रजनीकांत के साथ मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन अहम भूमिका में हैं, जो दमदार ओपनिंग कर सकती है, ऐसे में दीवाली पर थियेटर पर बड़ा संग्राम दिलचस्प होना तय है.
ये भी पढ़ें-एक फिल्म ने बदली 7-7 सितारों की किस्मत, मूवी ब्लॉकबस्टर हुई तो कहलाए बॉलीवुड के धुरंधर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं