एक्टर यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को थिएटर में रिलीज होने से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से 'A' सर्टिफिकेट मिल गया है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अब थिएटर में रिलीज करने की मंजूरी मिल गई है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑफिशियल सेंसर सर्टिफिकेट में फिल्म की लंबाई 194 मिनट और 12 सेकंड बताई गई है. जिससे ये एक्शन थ्रिलर फिल्म पूरे 3 घंटे, 14 मिनट और 12 सेकंड लंबी है. 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' को 13 अगस्त, 2026 को बेंगलुरु के रीजनव ऑफिस से सर्टिफिकेट मिला. सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म की भाषा कन्नड़ और इसकी सर्टिफाइड लंबाई 194.12 मीटर है.
टॉक्सिक फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो, इसमें एक गैंगस्टर की कहानी दिखाई गई है, जो वफादारी के साथ सही-गलत और खुद को सुधारने की कोशिश के बीच में फंसा हुआ होता है. फिल्म की कहानी आजादी के बाद वाले गोवा की है, जहां लोगों के बीच हिंसा और जलन है. फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर से ही पता चल गया था कि इसमें जबरदस्त एक्शन और ऐसे किरदार देखने को मिलेंगे जो दर्शकों को हैरान कर देंगे. फिल्म की कहानी ये भी दिखाएगी कि कैसे इंसान प्यार में खुद को बदलने के लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें: सावधान हो जाओ रणवीर सिंह! 400-500 करोड़ नहीं बल्कि टॉक्सिक ने कर डाली इतने करोड़ की कमाई
इस फिल्म को प्रोड्यूस वेंकेट के नारायण ने KVN प्रोडक्शन और मॉनस्टर माइंड क्रिएशन के बैनर तले किया है. फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में लिखा गया और शूट किया गया है. इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयामल भाषा में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रूक्मिणी वसंत नजर आएंगी.
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें यश और उनके बेटे के बीच एक टॉक्सिक रिश्ता देखने को मिलता है. बेंदूकों की गोलियों और ढ़ेर सारा वायलेंस. इसके साथ ही यश का कियारा और तारा जैसे किरदारों के साथ भी कुछ कनेक्शन दिखा. इस फिल्म में पिता और बेटे का डबल रोल प्ले कर रहे हैं. उनके इन किरदारों के नाम राया और रूमी यानी टिकट है.
यश की फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर ने लोगों के मन में इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है. अब इंतजार है फिल्म की रिलीज का. थिएटर में ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं