टॉक्सिक द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसका हाल ही में 10 गानों वाला म्यूजिक एल्बम रिलीज किया गया. इसमें यश और कियारा आडवाणी के रोमांटिक गाने से लेकर तारा सुतारिया, रुक्मणि वसंत, नयनतारा और हुमा कुरैशी का बैकग्राउंड म्यूजिक भी है. इन गानों को यूट्यूब पर खूब प्यार मिल रहा है. वहीं फैंस को टॉक्सिक का टाइटल ट्रैक काफी पसंद आ रहा है, जिसके चलते फैंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और फिल्म के 26 अगस्त को रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.
टॉक्सिक के एल्बम में हैं 10 गाने
12 घंटे पहले यूट्यूब पर टॉक्सिक का फुल एल्बम रिलीज किया गया है, जिसमें कुल 10 गाने हैं. इसमें सबसे पहले विशाल मिश्रा द्वारा गाया गया तबाही, दूसरा गाना सिद्धार्थ बसरूर द्वारा गाया गया मदहोश, तीसरा विशाल मिश्रा द्वारा गाया गया वक्त, चौथा जोनिता गांधी द्वारा गाया गया चिंगारियां, पांचवा विशाल मिश्रा और संतोष वेंकी द्वारा गाया गया हिस औरा हिट्स यू, पांचवा पीक अबू (विशाल मिश्रा), छठा टॉक्सिक टाइटल ट्रैक, जिसे हनिता बाम्बरी द्वारा गया, सातवां विशाल मिश्रा द्वारा गाया गया वक्त का सोलो वर्जन, आठवा डायना और ऐरा उड़ुप्पी द्वारा गाया गया फादर सन थीम म्यूजिक और दसवां रवि बसरूर द्वारा गाया गया ब्लड ऑन ब्लड थीम म्यूजिक है.
ये भी पढ़ें- Awarapan 2 Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की आवारापन 2, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने दिया रिव्यू
फैंस को पसंद आ रहा टाइटल ट्रैक
यू्ट्यूब पर रिलीज होते ही फैंस ने टॉक्सिक की एल्बम पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, टाइटल ट्रैक सॉन्ग में हॉलीवुड टच है. दूसरे यूजर ने लिखा, सभी गाने ओके हैं. लेकिन पीक अ बू गाने में यश का औरा है. तीसरे यूजर ने लिखा, टॉक्सिक गाने का इंग्लिश वर्जन अच्छा है. चौथे यूजर ने लिखा, टॉक्सिक सारी सीमा तोड़ेगी. चौथे यूजर ने लिखा, विशाल मिश्रा ने बैकग्राउंड में तोड़ दिया है.
टॉक्सिक के बारे में
26 अगस्त को रिलीज होने को तैयार टॉक्सिक को ए सर्टिफिकेट सेंसर बोर्ड से मिला है. फिल्म का रन टाइम 194 मिनट 12 सेकंड का बताया जा रहा है, जिसके चलते फिल्म 3 घंटे 14 मिनट और 12 सेकंड की होगी. फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में शूट किया गया है. जबकि हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में भी इसे रिलीज किया जाएगा. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर आया था, जिसे काफी पसंद किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं