विज्ञापन

सावधान हो जाओ रणवीर सिंह! 400-500 करोड़ नहीं बल्कि टॉक्सिक ने कर डाली इतने करोड़ की कमाई

फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स ने रिलीज से पहले ही कमाल कर दिया है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म ने अभी से करोड़ो की कमाई कर डाली है.

सावधान हो जाओ रणवीर सिंह! 400-500 करोड़ नहीं बल्कि टॉक्सिक ने कर डाली इतने करोड़ की कमाई
रिलीज से पहले यश की टॉक्सिक ने कर डाली इतने करोड़ की कमाई
नई दिल्ली:

फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स ने रिलीज से पहले ही कमाल कर दिया है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म ने अभी से करोड़ो की कमाई कर डाली है. प्री रिलीज के आंकड़े ये जाहिर कर रहे हैं कि टॉक्सिक का भूत अभी से फैन्स के सिर चढ़ चुका है. जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर डॉ. जी धनंजयन ने अपने शो सिनेमा स्ट्रेटेजीज में भी फिल्म को लेकर बड़ा दावा किया है. फिल्म की स्टार पावर के अलावा उन्होंने फिल्म प्रमोट करने की स्ट्रेटजी को फिल्म के लिए फायदेमंद बताया है. जो पैन इंडिया लेवल पर डे वन से काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: राज कपूर स्टाइल में खेली होली तो त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना, रंग की हौद से ढोलक की थाप तक सब मौजूद

रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई

डॉ. धनंजयन ने बताया कि टॉक्सिक ने करीब 600 करोड़ रुपये सिर्फ प्री बिजनेस से कमा लिए हैं. यानी थिएटर में रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने सैटेलाइट, डिजिटल और डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के जरिए बड़ी रकम हासिल कर ली है. उनके मुताबिक कामयाबी की सबसे बड़ी वजह फिल्म की कास्टिंग है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस, अमित कारवल, कियारा आडवाणी और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं. हर कलाकार को अलग अलग लैंग्वेज के दर्शकों को ध्यान में रखकर चुना गया है. नयनतारा को ‘जवान' के बाद पूरे देश में पहचान मिली. वहीं रुक्मिणी वसंत और टोविनो थॉमस भी अपने अपने राज्यों में काफी पॉपुलर हैं.

पैन इंडिया स्ट्रेटजी

डॉ. धनंजयन का मानना है कि सिर्फ किसी फिल्म को डब कर देने से वो पैन इंडिया फिल्म नहीं बन जाती. असली पैन इंडिया फिल्म वही है जो पूरे देश के दर्शकों को जोड़ सके. टॉक्सिक को उसी सोच के साथ बनाया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी फिल्म को 1000 करोड़ क्लब में पहुंचना है तो उसकी कमाई का 40-45 प्रतिशत नॉर्थ इंडिया से आना जरूरी है. इसलिए शुरुआत से ही कास्टिंग, प्रमोशन और रिलीज प्लानिंग पर खास ध्यान दिया गया. दिलचस्प बात ये है कि टॉक्सिक 19 मार्च को ‘धुरंधर 2' के साथ रिलीज हो रही है. प्रोड्यूसर का मानना है कि अपनी स्ट्रेटजी की वजह से ही टॉक्सिक मूवी, धुरंधर की कामयाबी को देखकर भी डरी नहीं है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic, Toxic A Fairy Tale For Grown Ups, Film Toxic, Yash, Kiara Advani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com