विज्ञापन

'हमारी शादी में मत आना', गौहर खान और जैद दरबार ने बताया क्यों रिश्तेदारों को किया था मना

गौहर खान और जैद दरबार ने साल 2020 में शादी कर ली थी, अब सालों बाद उन्होंने अपने शादी में रिश्तेदारों को ना बुलाने की वजह बताई है.

'हमारी शादी में मत आना', गौहर खान और जैद दरबार ने बताया क्यों रिश्तेदारों को किया था मना
गौहर खान-जैद दरबार की उम्र के फासले की वजह से आई थी दिक्कतें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में आज गौहर खान किसी पहचान की मोहताज नही हैं. साल 2012 में आई फिल्म 'इश्कजादे' में उनके आइटम सान्ग ने उनको काफी शोहरत दिलाई. ये गाना इतना हिट हुआ था कि सालों बाद भी शादी और पार्टी में ये गाना बज जाता है. बता दें कि गौहर खान ने जब जैद दरबार से शादी का फैसला लिया था तो कई परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे. लेकिन उन्होंने लोगों को क्या जवाब दिया, हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है. 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो में किया खुलासा 

गौहर खान और जैद हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो में आए, जहां पर उन दोनों ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया. जैद ने कहा कि मैंने गौहर को एक सुपरमार्केट में देखा था, लेकिन उन्होंने जैद को नोटिस नहीं किया. इसके बाद से उनके दिमाग में सिर्फ गौहर ही घूम रही थीं, जिसके बाद उन्होंने गौहर को मैसेज किया. 

जैद ने बताई गलत उम्र

गौहर ने बताया कि जैद से जब उनकी बात शुरू हुई तो उन्होंने अपनी गलत उम्र बताई थी, जिस वजह से गौहर ने उनको बात करने से मना कर दिया. इस बात से जैद डर गए और उन्होंने बताया कि उनको लगा कि गौहर 26 साल की हैं इसलिए उन्होंने अपनी उम्र 24 साल बताई है. इसके बाद जैद ने उनको अपना आधार कार्ड और पासपोर्ट की फोटो भेजी जिसमें उनकी उम्र 30 साल की थी. इस हिसाब से उनके बीच में 6 साल का डिफरेंस था. लेकिन अभी भी लोगों को लगता है कि जैद- गौहर से 10 साल छोटे हैं. 

ये भी पढ़ें: कितने करोड़ में बनीं है आवारापन 2, शिवम पंडित के रोल के लिए इमरान हाशमी ने वसूले इतने करोड़, जानें बाकी स्टार कास्ट की फीस

परिवार वाले शादी के खिलाफ थे 

जैद से कुछ ही समय की बातचीत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने गौहर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. लेकिन उनके परिवार वाले उम्र के फासले की वजह से शादी के खिलाफ थे. लेकिन गौहर और जैद क्लियर थे कि उनको शादी करनी है. उन्होंने कहा कि जिसे भी शादी से दिक्कत है वो हमारे निकाह में न शामिल हों. निकाह के समय जैद-गौहर को दुल्हन बना देखकर रोने लगे थे. वो गौहर के ऊपर से अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहे थे. 

गौहर और जैद ने साल 2020 में शादी कर ली थी, अब दोनों के 2 बच्चे हैं और वो एक हैप्पी फैमिली की तरह रहते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Gauahar And Zaid Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com