विज्ञापन
This Article is From May 23, 2025

जब पापा धर्मेंद्र के आगे सनी देओल ने दिखाया ढाई किलो के हाथ का दम, सलमान खान ने किया दूध का दूध पानी का पानी

ढाई किलो का हाथ वाला सनी देओल का डायलॉग तो आपको आज भी मुंह जुबानी याद होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वाकई सनी देओल का हाथ ढाई किलो का है या नहीं, आइए आज हम आपको बताते हैं.

जब पापा धर्मेंद्र के आगे सनी देओल ने दिखाया ढाई किलो के हाथ का दम, सलमान खान ने किया दूध का दूध पानी का पानी
क्या वाकई ढाई किलो का है सनी देओल का हाथ, सलमान खान ने किया टेस्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों के कुछ डायलॉग ऐसे हैं, जो हमें मुंह जुबानी याद होते हैं. कुछ डायलॉग्स को सुनते से ही हम एक्टर को गैस कर लेते हैं, जैसे ढाई किलो का हाथ सुनते से ही जेहन में सबसे पहला नाम सनी देओल का आता हैं, जिन्होंने अपनी फिल्म में ढाई किलो का हाथ वाला डायलॉग बोला था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देओल का हाथ असल में कितने किलो का हैं? चलिए आज हम आपको दिखाते हैं ऐसा वीडियो, जिसमें दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा और आपको पता चल जाएगा कि सनी देओल का हाथ ढाई किलो का है या उससे ज्यादा.

जब सलमान के शो में पहुंचे सनी पाजी और धर्मेंद्र

ट्विटर (X) पर राहुल गुप्ता नाम से बने हैंडल पर सलमान खान के शो 10 का दम शो का एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इसमें सनी देओल और धर्मेंद्र भी शो का हिस्सा बनने के लिए आए हैं. इस दौरान सलमान खान तराजू बुलवाके सच में सनी देओल के हाथ को नापते हैं और सवाल भी पूछते हैं कि कितने प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि सनी देओल का हाथ वाकई ढाई किलो का है? जिसका जवाब सनी देओल 70% तो धर्मेंद्र 96% देते हैं, लेकिन जब असल में सनी देओल का हाथ तौला गया, तो यह ढाई किलो से बहुत ज्यादा निकला. सोशल मीडिया पर सनी देओल का ये थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं और हजारों लोगों से लाइक कर चुके हैं.
 

सनी देओल का वर्क फ्रंट

सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो गदर 2 की दमदार सक्सेस के बाद वह अब जल्द बॉर्डर 2 में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ वरुण धवन भी होंगे. वहीं, लाहौर 1947 में वह प्रीति जिंटा के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा वह रामायण में हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे और जाट फिल्म के सीक्वल में भी वापसी करने को तैयार हैं. बता दें कि सनी देओल इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर में चल रहे हैं और गदर 2 की सक्सेस के बाद कई सारे प्रोजेक्ट्स लाइन में लगे हुए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Dharmendra, Salman Khan, Das Ka Dum, Sunny Deol Hand Weight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com