सस्पेंस, रोमांस और एक्शन के शौकीन है और जियो हॉटस्टार के यूजर है तो यह वीकेंड आपके लिए खास रहने वाला है. इस वीकेंड जियो हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए कई तरह के शोज और फिल्में उपलब्ध हैं. इस हफ्ते आप ड्रामा, क्राइम, रियलिटी, रोमांस और इतिहास से जुड़ी कहानियों का मिक्स अप देख सकते हैं. आज हम आपको जियो हॉटस्टार की पांच ऐसी फिल्में और वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप अपने वीकेंड वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
1. तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स (17 सितंबर)
रोमांस और जादुई चीजें पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म अच्छी पसंद है. कहानी तारा की है जो आकाश नाम के एक रहस्यमय व्यक्ति से मिलती है. आकाश किसी दूसरे लोक से जुड़ा लगता है. दोनों के बीच का रिश्ता दो अलग-अलग दुनियाओं की सीमाओं को चुनौती देता है. आसान भाषा में कहें तो यह एक अलग अंदाज वाली प्रेम कहानी है जो साधारण रोमांस से आगे जाती है.
2. थुडक्कम (18 सितंबर)
इस हफ्ते की सबसे चर्चित रीजनल प्रीमियर में से एक है थुडक्कम.यह विस्मया मोहनलाल की एक्टिंग डेब्यू फिल्म है. थिएटर रन के बाद 18 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. निर्देशन जूड एंथनी जोसेफ का है. कहानी एक युवा लड़की की है जो घर वापस लौटते समय लापता हो जाती है और उसके बाद घटनाक्रम अनोखा मोड़ ले लेता है. मलयालम एक्शन-थ्रिलर शैली में बनी यह फिल्म सस्पेंस और ड्रामा का मेल पेश करती है.
3. मॉबलैंड सीजन 2 (18 सितंबर)
पावर और अपराध की दुनिया में वापसी कर रहा है मॉबलैंड का दूसरा सीजन. 18 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू हो रही है. टॉम हार्डी, पियर्स ब्रॉस्नन और हेलेन मिरेन मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी लंदन की दो ताकतवर परिवारों के बीच खतरनाक संघर्ष की है. नियंत्रण पाने की लड़ाई, साजिश और तनाव भरे पल इस सीजन में फिर से देखने को मिलेंगे.
4. द इंडिया स्टोरी (18 सितंबर)
भारत के इतिहास और पहचान से जुड़ी कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह बेहद खास है. इसमें भारत की कहानियां, नजरिए और खास पल एक साथ लाए गए हैं जो भारत को आकार देते रहे हैं. इतिहास को आसान और दिलचस्प तरीके से समझने का अच्छा मौका है.
5. इंडिया के टॉप 1% (19 सितंबर)
लॉजिक और दिमागी क्षमता परखने वाले शोज पसंद हो तो यह गेम शो देख सकते हैं. अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं. कंटेस्टेस्ट्स को सवालों और चुनौतियों से गुजरना पड़ता है जो सिर्फ जानकारी नहीं बल्कि सोचने के तरीके को टेस्ट करते हैं. वीकेंड पर मनोरंजन के साथ दिमागी एक्सरसाइज भी हो जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं