Weekend Binge: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मसाला आने वाला है. एक्शन से लेकर रोमांटिक तक और क्राइम से लेकर थ्रिलर तक तकरीबन हर जोनर की फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं. ओटीटी वीकेंड रिलीज में इस बार हॉलीवुड से भी बड़ा तड़का लगने वाला है. नेटफ्लिक्स, जी5 और एप्पल टीवी पर इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज आ रही हैं, चलिए जानते हैं.
ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 2
बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन और सोफी बीक की लव स्टोरी वाली ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 2 आज 26 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल रही है. क्या उनकी प्रेम कहानी अब पूरी हो पाएगी?, क्या वे एक साथ आ पाएंगे..? दूसरे पार्ट में देखने को मिल सकता है.
संगमरमर
शीन सविता दास और सौरभ राज जैन स्टारर रोमांटिक फैमिली ड्रामा सीरीज प्यार, जिम्मेदारी और त्याग से सजी हुई है. इस सीरीज को आज 26 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
द ग्रे हाउस
अमेरिकन हिस्टोकिल ड्रामा द ग्रे हाउस 8 एपिसोड वाली सीरीज है, जिसमें मैरी लुईस पार्कर, अमेथिस्ट डेविस, डेजी हेड और बेन वीरन अहम रोल में हैं. यह एक सच्ची घटना पर आधारित सीरीज है, जिसमें अमेरिका के गृह युद्ध के दौरान जासूसों ने कैसे काम किया इसके बारे में बताया गया है. इसके सभी एपिसोड आज 26 जनवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
मोनार्क: लीजेसी ऑफ मोन्सटर्स सीजन 2
गॉडजिला पर बेस्ड मोनार्क: लीजेसी ऑफ मोन्सटर्स सीजन 2 मोन्सटर्स फ्रेंचाइजी की दूसरी टीवी सीरीज है. इसमें एना सवाई, कीर्सी क्लेमोंस और रेन वाटेबेल लीड रोल में हैं. यह सीरीज मोनार्क यूनियन के सदस्यों की कहानी बताती है, जो 50 सालों के दौरान गॉडजिला और टाइटन्स नामक अन्य राक्षसों का सामना करते हैं. इसे 27 फरवरी से एप्पल टीवी पर देख सकते हैं.
सीक्रेट स्टोरी: रोसलिन
मलयाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर टीवी सीरीज सीक्रेट स्टोरी: रोसलिन का निर्देशन सुमेश नंदाकुमार ने किया है. इस सीरीज की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे बुरे सपने और डरावने सीन दिखाई देने लगते हैं. सीरीज में मीना, संजना दीपू और विनीत अहम रोल में हैं. यह सीरीज 27 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
थाड्यम
समुथिराकानी और शिवादा स्टारर सीरीज थाड्यम 1999 की पृष्ठभूमि में बनी सीरीज है. इसमें तमिलनाडु के सीमावर्ती इलाकों में हुई सिलसिलेवार क्रूर हत्याओं की कहानी दिखाई जाएगी. एसआई अधियामन पीड़ितों के सामान में छिपे एक खौफनाक रहस्य को उजागर करने के मिशन पर निकल पड़ता है. यह सीरीज जी5 पर 27 फरवरी से देख जा सकेगी.
आधा प्यार 2.0
एक महिला और चार पुरुष की कहानी वाले शो आधा प्यार 2.0 को जी5 पर 27 फरवरी से देख सकते हैं. इसमें पांच बड़े कॉमेडियन हर्ष गुजराल, गुरलीन पन्नू, श्रेया प्रियम और गौरव कपूर एक बार फिर हंसी का तड़का लगाते दिखेंगे.
ये भी पढ़ें- 40वें गाने से मिली थी बॉलीवुड में सफलता, लेकिन 500 करोड़ी फ्लॉप फिल्म के लिखे डायलॉग तो खूब बना मजाक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं