विज्ञापन

OTT This Week: फरवरी का तीसरा हफ्ता होगा मजेदार, ओटीटी पर मिलेगा भरपूर मसाला, लव, कॉमेडी, एक्शन से लेकर थ्रिलर की होगी भरमार

फरवरी का तीसरा हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज लेकर आ रहा है. इस वीकेंड अगर आप घर पर बैठकर कुछ नया, रोमांचक और दिल छू लेने वाला कंटेंट देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज लाइनअप में हैं.

OTT This Week: फरवरी का तीसरा हफ्ता होगा मजेदार, ओटीटी पर मिलेगा भरपूर मसाला, लव, कॉमेडी, एक्शन से लेकर थ्रिलर की होगी भरमार
फरवरी का तीसरा हफ्ता होगा मजेदार, ओटीटी पर मिलेगा भरपूर मसाला
नई दिल्ली:

फरवरी का तीसरा हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए काफी खास होने वाला है. अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठकर कुछ नया और मजेदार देखना चाहते हैं, तो इस बार आपके पास ढेरों ऑप्शन हैं. रोमांटिक ड्रामा से लेकर साउथ की थ्रिलर, कोरियन इमोशनल फिल्म, हॉलीवुड सीरीज और सनी लियोन स्टारर फिल्म तक, हर जॉनर की नई रिलीज इस हफ्ते स्ट्रीम होने जा रही है. चलिए आपको बताते हैं इस बार ओटीटी के खजाने में आपके लिए क्या खास छुपा है.

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार संग अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं रवीना टंडन, कहा- किसका ब्रेक-अप नहीं हुआ है?

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म एक यॉट पर शुरू हुई लव स्टोरी पर बेस्ड है. रेहान और रूमी को प्यार हो जाता है. आगे क्या होता है ये आप 19 फरवरी से अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

केनेडी

अनुराग कश्यप की इस फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोनी नजर आएंगे. कहानी एक ऐसे पुलिसवाले की है जिसे मरा हुआ मान लिया गया था, लेकिन वो नई पहचान के साथ सिस्टम के लिए काम कर रहा है. ये फिल्म 20 फरवरी को जी5 पर रिलीज होगी.

चथा-पचा

ये तीन युवाओं की कहानी है. जो WWE से प्रेरित होकर अपनी रेसलिंग संस्था शुरू करते हैं. लेकिन अंदरूनी झगड़े और दुश्मनों की वजह से हालात बिगड़ जाते हैं. 19 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

लकी: द सुपर स्टार

एक कुत्ते के इर्द-गिर्द घूमती हल्की-फुल्की कहानी है. एक नेता उसे किडनैप कर लेता है और हीरो उस कुत्ते बचाने निकल पड़ता है. 20 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर आप एनिमल लव से भरपूर ये पेशकश देख सकते हैं.

द नाइट एजेंट सीजन 3

ये एक्शन और जासूसी से भरपूर सीरीज है. पीटर सदरलैंड एक बड़े मिशन पर निकलता है जो इंटरनेशनल साजिश में बदल जाती है. 19 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर आप इसे देख सकते हैं.

स्ट्रिप लॉ

लास वेगास के बैकड्रॉप पर बनी ये मजेदार एडल्ट एनिमेटेड सीरीज है. जिसे आप 20 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

पावने

ये कोरियन इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है. जो प्यार और खुद को स्वीकार करने की कहानी दिखाता है. 20 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर आप इसे देख सकेंगे.

द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी सीजन 2

एक मां अपनी सौतेली बेटी की सिक्योरिटी करने की कोशिश में जुटी नजर आएगी. जबकि उसका पति गायब हो जाता है. 20 फरवरी से एप्पल टीवी पर आप इसे देख सकते हैं.

राक्षस (कन्नड़)

नॉर्थ कर्नाटक में रहस्यमयी हत्याओं की जांच पर बेस्ड ये एक क्राइम थ्रिलर है. 20 फरवरी से जी5 पर आप इस थ्रिल राइड पर निकल सकते हैं.

56 डेज

एक इरोटिक थ्रिलर है, जिसमें एक रिलेशनशिप के 56 दिन बाद एक लाश मिलती है और शक दोनों पर जाता है. 18 फरवरी से प्राइम वीडियो पर इसे देखा जा सकता है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OTT This Week, New OTT Releases, OTT New Releases, Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri, Kennedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com