विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

इस वीकेंड पर एक सेकंड भी नहीं रहेगा खाली, ओटीटी पर सस्पेंस और थ्रिलर से भरी ये वेब सीरीज और फिल्में होंगी रिलीज

OTT Release This Week: ओटीटी पर अगले हफ्ते रिलीज होंगी धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्में, सस्पेंस और थ्रिलर का लगेगा तड़का.  

इस वीकेंड पर एक सेकंड भी नहीं रहेगा खाली, ओटीटी पर सस्पेंस और थ्रिलर से भरी ये वेब सीरीज और फिल्में होंगी रिलीज
new ott releases movies: नई ओटीटी रिलीज इस हफ्ते
नई दिल्ली:

New OTT Releases This Week: हर हफ्ते ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. ऐसे में हम आपके लिए  23 से लेकर 28 फरवरी के बीच रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की जानकारी लेकर आए हैं. यह हफ्ता हिंदी, मलयाली और अंग्रेजी फिल्मों और सीरीज से भरा रहेगा, जिसमें थ्रिलर और सस्पेंस का मिक्स कॉकटेल फैंस को देखने के लिए मिलने वाला है. 

पैराडाइज सीजन 2

सीरीज 'पैराडाइज' का दूसरा सीजन 23 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर आएगा। दूसरे सीजन में पहली कहानी को जोड़कर आगे दिखाया जाएगा, जिसमें सीक्रेट सर्विस एजेंट ज़ेवियर कॉलिन्स को पता चलता है कि उनकी पत्नी टेरी जिंदा है, लेकिन कहां है यह नहीं पता है. सीरीज में पत्नी की तलाश और कई चौंकाने वाले खुलासे दर्शकों को हैरान कर देंगे.

ये भी पढ़ें- रामायण की मंथरा के नाम है अनोखा रिकॉर्ड, 96 साल पुरानी एक ही फिल्म में निभाए 17 किरदार, जानते हैं नाम

वन बैटल आफ्टर अनदर

एक्शन-ड्रामा 'वन बैटल आफ्टर अनदर' 26 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की कहानी में लियोनार्डो डिकैप्रियो, टेयाना टेलर, शॉन पेन, रेजिना हॉल और बेनिसियो डेल टोरो जैसे किरदार दिखेंगे, जिसमें एक लड़की के अपहरण की कहानी दिखाई गई है. लड़की को ढूंढने का अभियान और दुश्मनों से सीधी लड़ाई के साथ फिल्म में रोमांस भी देखने को मिलने वाला है.

ये भी पढे़ं- श्रीदेवी की 7 रेयर फोटो, बॉलीवुड में डेब्यू से पहले दिखती थीं बिल्कुल अलग, पहली सुपरस्टार बनने के बाद बदला लुक

द ब्लफ

प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. यह फिल्म सिर्फ अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. सस्पेंस और एक्शन से भरी फिल्म में पीसी एक समुद्री डाकू का रोल प्ले कर रही हैं, जिसका जीवन तब बदल जाता है, जब उनका अतीत यानी पूर्व प्रेमी आंखों के सामने वापस आ जाता है. कहानी बदला लेने और खजाने की तलाश को दिखाती है, जो एक आइलैंड पर छिपा है. 

ब्रिजर्टन सीजन 5 2nd पार्ट

‘ब्रिजर्टन' सीजन 4 का दूसरा भाग 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. बचे हुए चार एपिसोड में बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन (ल्यूक थॉम्पसन) और सोफी (येरिन हा) की प्रेम कहानी के कई रंग देखने को मिलेंगे, जिसमें प्यार के साथ-साथ तकरार भी देखने को मिलेगी.

अक्यूज्ड

कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा स्टारर ड्रामा 'अक्यूज्ड' 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा, जिसमें कहानी लंदन की एक सम्मानित सर्जन डॉ. गीतिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर यौन दुराचार के आरोप लगे हैं. कहानी में एक के बाद एक नए पहलू देखने को मिलते हैं, लेकिन कहानी बोर नहीं करेगी.

ये भी पढे़ं- रामायण के एक एक सीन में इस शख्स ने फूंक दी थी जान, मुंबई में नहीं इस स्टूडियो में हुई थी 90s में शूटिंग

रोस्लिन: सीक्रेट स्टोरीज अनफोल्ड

मलयालम सीरीज 'रोस्लिन: सीक्रेट स्टोरीज अनफोल्ड' भी जियो हॉटस्टार और ओटीटी प्ले प्रीमियम पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म मलयालम के अलावा भी अन्य भाषाओं में रिलीज की जाएगी. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ott Releases, Ott Releases News, Bridgerton, Bridgerton 4 2nd Part, The Bluff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com