विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2019

War Box Office Collection Day 31: ऋतिक रोशन की 'वॉर' का 31वें दिन भी जलवा जारी, कमा डाले इतने करोड़

War Box Office Collection Day 31: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'वॉर' (War) का जादू बॉक्स ऑफिस पर जारी है.

War Box Office Collection Day 31: ऋतिक रोशन की 'वॉर' का 31वें दिन भी जलवा जारी, कमा डाले इतने करोड़
War Box Office Collection Day 31: Box Office Collection Day 31: 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
  • 'वॉर' ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल
  • 31वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है फिल्म का जलवा
  • दर्शकों को खूब पसंद आ रही है फिल्म
नई दिल्ली:

War Box Office Collection Day 31: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ  (Tiger Shroff) की 'वॉर' (War) का जादू बॉक्स ऑफिस पर जारी है. 31वें दिन भी वॉर ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त कमाई की है. केवल देश में ही नहीं, विदेशों में भी 'वॉर' का जादू रुकने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 'वॉर' ने बीते दिन 60 लाख रुपये की कमाई की होगी. इस लिहाज से यह फिल्म 31 दिनों में कुल 300.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसके अधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं. 

संजय राउत बोले महाराष्ट्र में सीएम शिवसेना से होगा, तभी बॉलीवुड एक्टर का आया ट्वीट और कह दी यह बात...

वॉर (War) के सभी वर्जन की बात करें तो फिल्म 315.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. खास बात तो यह है कि वॉर विदेशों में भी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है. गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'वॉर' ने (War) पहले दिन ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था. इसके बाद रोजाना धमाके पर धमाका करते हुए वॉर ने 'सुल्तान' और 'पद्मावत' को भी पछाड़ दिया था. 

हाथ में बल्ला थामे नजर आए Shahid Kapoor, इस तेलुगू फिल्म के रिमेक में आएंगे नजर

बता दें कि फिल्म 'वॉर (War)' की कहानी 'कबीर' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और 'खालिद' टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की है. फिल्म में हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि गुरु और शिष्य एक दूसरे से टकराने को मजबूर हो जाते हैं. बेकाबू गुरु पर नकेल कसने के लिए शिष्य खालिद का इस्तेमाल किया जाता है, और फिर शुरू होते हैं जबरदस्त एक्शन. बाइक, कार, हेलीकॉप्टर, बर्फ पहाड़ हर जगह एक्शन देखने को मिलता है. कहानी में कई जबरदस्त ट्विस्ट भी डाले गए हैं और फिल्म का अंत भी थोड़ा सरप्राइजिंग रखा गया है. इन सबसे इतर दर्शकों को 'वॉर' (War) में भरपूर मात्रा में ऐक्शन और स्टंट्स देखने को मिलेगा.
 

.और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
War Box Office Collection Day 31, War Collection Day 31, War Opening, Hrithik Roshan Film Earning, Tiger Shroff Film War Earning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com