विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2019

War Box Office Collection Day 23: चौथे हफ्ते में भी जारी है 'वॉर' की धुआंधार कमाई, किया इतना कलेक्शन

War Box Office Collection Day 23: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' का धमाकेदार प्रदर्शन सिनेमाघरों में अभी भी जारी है.

War Box Office Collection Day 23: चौथे हफ्ते में भी जारी है 'वॉर' की धुआंधार कमाई, किया इतना कलेक्शन
'वॉर' (War) का धुआंधार कलेक्शन है जारी
  • 'वॉर' का धमाकेदार प्रदर्शन जारी
  • चौथे हफ्ते में भी फिल्म ने की शानदार कमाई
  • दर्शकों को खूब पसंद आ रही है फिल्म
नई दिल्ली:

War Box Office Collection Day 23: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' का धमाकेदार प्रदर्शन सिनेमाघरों में अभी भी जारी है. चौथे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार काफी शानदार है. शुरुआती दिनों से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ाने वाली 'वॉर' ने 'सुल्तान' और 'पद्मावत' जैसी जबरदस्त फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 'वॉर' (हिंदी वर्जन) ने बीते दिन 1.50 करोड़ की कमाई की होगी. इस लिहाज से फिल्म का कुल कलेक्शन 295 करोड़ हो सकता है. वहीं, अपने सभी वर्जन में 'वॉर' ने कुल मिलाकर 309 करोड़ का कलेक्शन किया होगा. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस Madhuri Dixit ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल

गांधी जयंति के मौके पर रिलीज हुई 'वॉर' (War) ने प्री-बुकिंग के जरिए ही 32 करोड़ की कमाई की थी. इसके अलावा ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'वॉर' (War) ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने के साथ ही विदेशों में भी अपना खूब जादू चलाया. कमाई से इतर फिल्म अपने कंटेंट और कलाकारों के जरिए दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रही है. खासकर ऋतिक और टाइगर की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस में काफी क्रेज देखने को मिला.

सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'राधे' को लेकर कहा, यह 'वांटेड' का बाप होगा

बता दें कि फिल्म 'वॉर (War)' की कहानी 'कबीर' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और 'खालिद' टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की है. फिल्म में हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि गुरु और शिष्य एक दूसरे से टकराने को मजबूर हो जाते हैं. बेकाबू गुरु पर नकेल कसने के लिए शिष्य खालिद का इस्तेमाल किया जाता है, और फिर शुरू होते हैं जबरदस्त एक्शन. बाइक, कार, हेलीकॉप्टर, बर्फ पहाड़ हर जगह एक्शन देखने को मिलता है. कहानी में कई जबरदस्त ट्विस्ट भी डाले गए हैं और फिल्म का अंत भी थोड़ा सरप्राइजिंग रखा गया है. इन सबसे इतर दर्शकों को 'वॉर' (War) में भरपूर मात्रा में ऐक्शन और स्टंट्स देखने को मिलेगा.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
War Box Office Collection Day 23, War Collection Day 23, War Opening, Hrithik Roshan Film Earning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com