बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ऐसी है, जिन्हें करियर की शुरुआत से ही सफलता मिली और शोहरत ने उनके कदमों को चूमा, लेकिन वह जल्द ही इंडस्ट्री को टाटा बाय-बाय करके चली गई. उन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं ये, जिन्होंने बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर शाहिद कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म की, इसके बाद शाहरुख खान से लेकर संजय दत्त, अजय देवगन और सनी देओल के साथ भी फिल्म की, लेकिन कुछ ही समय में इन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अपनी फैमिली लाइफ में खुशी-खुशी रहने लगी. तो चलिए हमें गेस करके बताइए कि बॉलीवुड की यह सेलिब्रिटी कौन है?
इस थ्रोबैक पिक्चर को जरा गौर से देखिए. इसमें एक प्यारी सी लड़की स्कूल यूनिफॉर्म पहनी आपको नजर आ रही होगी, क्या आप इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा पाए हैं कि यह कौन है? अगर नहीं, तो अपने दिमाग पर जरा सा जोर डालिए. चलिए एक हिंट हम आपको दे देते हैं कि यह शाहिद कपूर के साथ एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन फिल्में कर चुकी हैं और उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है. अगर आप अभी भी गेस नहीं कर पाए तो आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता राव हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अमृता राव ने 2007 में तेलुगु फिल्म अतिधि में काम किया था. इससे पहले 2002 में वह अब के बरस फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि उनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 2003 में आई इश्क विश्क रही, जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर के साथ शानदार अभिनय किया था. इसके बाद शाहिद कपूर के साथ वह फिल्म विवाह और वाह लाइफ हो तो ऐसी फिल्म भी कर चुकी हैं.
इतना ही नहीं अमृता राव ने शाहरुख खान के साथ फिल्म मैं हूं ना, सनी पाजी के साथ सिंह साहब दी ग्रेट, अजय देवगन के साथ द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, इसके अलावा प्यारे मोहन, मस्ती, जौली एलएलबी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया हैं. अमृता राव ने 15 मई 2016 को रेडियो जॉकी अनमोल सूद से शादी की, जिससे उनका एक बेटा वीर भी है. शादी के बाद से ही अमृता राव अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही है और उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं