अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को जन्मदिन के अवसर पर फैंस के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने खास अंदाज में बधाई दी. उनके पति, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें बधाई देते हुए अपना सब कुछ बताया. अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी लाइफ पार्टनर, सेफ प्लेस तुम मेरी सब कुछ हो. तुम हम सबको गाइड करती हो. हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं. जन्मदिन मुबारक हो माई लव.”
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में इटली में शादी की थी. शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. अनुष्का शर्मा ने साल 2021 में बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है. इसके तीन साल बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दी थी. विराट-अनुष्का ने बेटे का नाम अकाय रखा है. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे का जन्म लंदन में हुआ था, जिसके बाद से खबरें आ रही थी कि दोनों इंडिया छोड़कर विदेश में शिफ्ट हो सकते हैं. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो' में नजर आई थीं. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था. ‘जीरो' में अनुष्का शर्मा के साथ अभय देओल, आर. माधवन और मोहम्मद जीशान आयूब भी अहम रोल में थे. फिल्म में शर्मा सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित एक वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आई थीं.
अनुष्का की झोली में बायोपिक 'छकड़ा एक्सप्रेस' है. बायोपिक में अभिनेत्री भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं. प्रोसित रॉय के निर्देशन में तैयार स्पोर्ट्स ड्रामा का टीजर जनवरी 2022 में सामने आया था. अनुष्का ने अपने आधिकारिक एक्स पर टीजर शेयर कर लिखा, "यह वास्तव में एक खास फिल्म है क्योंकि यह एक जबरदस्त कहानी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं