विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

जानिए कब और कहां हुआ था विराट और अनुष्का को एक-दूसरे से प्यार... 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी में शादी की और अपने फैंस के लिए शादी की कुछ तस्वीरें भी साझा की.

जानिए कब और कहां हुआ था विराट और अनुष्का को एक-दूसरे से प्यार... 
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी.
नई दिल्ली: तमाम अटकलों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने आज इटली के टस्कनी में शादी की और अपने फैंस के लिए शादी की कुछ तस्वीरें भी साझा की. शादी हिंदू रीति रिवाज़ों से परिवार के कुछ करीबी लोगो की मौजूदगी में हुई है. यह भी पढ़ें : विराट-अनुष्‍का का 21 दिसंबर को दिल्‍ली में ग्रैंड रिसेप्‍शन, 26 को मुंबई में पार्टी

2013 में शुरू हई यह प्रेम कहानी
ये प्रेम कहानी साल 2013 में शुरू हुई, जब सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे विराट कोहली और बॉलीवुड में हिट पर हिट फिल्में दे रही अनुष्का को एक कंपनी ने अपनी ऐडशूट में कास्ट किया. इस ऐडशूट के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बात जान पहचान से आगे बढ़ गई. जल्दी ही दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें लगनी लगी. अटकलों पर मुहर तब लगी जब जनवरी 2014 में दक्षिण अफ़्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद विराट सीधे मुंबई एयरपोर्ट से अनुष्का के घर रहने चले गए. 

यह भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर विराट के साथ रहेंगी अनुष्का, दोनों साथ मनाएंगे नया साल

दोनों फिर एक साथ कई जगह नज़र आए. फरवरी में अनुष्का विराट से मिलने न्यूज़ीलैंड पहुंची जहां टीम इंडिया सीरीज़ खेल रही थी. विराट ने भी अपनी तरफ से संजीदगी दिखाई और फिल्म PK की शूटिंग के दौरान अनुष्का का 26वां जन्मदिन मनाने वह उदयपुर पहुंचे. पूरे शहर को मानो यह पता चल गया. साल 2014 का अंत आते-आते विराट ने बात जग ज़ाहिर कर दी. मैच के दौरान शतक पूरा करने के बाद विराट ने अनुष्का की तरफ प्यार का इशारा किया. इसके बाद हर प्रेस कांफ्रेंस में सवाल पूछे जाने लगे और विराट ने जवाब हां में दे ही दिया. 

VIDEO : एक दूजे के हुए विराट और अनुष्का


2016 की शुरुआत में बताया जाता है इन दोनों के रिश्ते में खटास भी आई. वजह कुछ तस्वीरें थीं जो अनुष्का ने एक मैगज़ीन के लिए खिंचवाई. मगर कुछ महीनों की दूरी के बाद दोनों फिल्म सुल्तान के हिट होने पर सलमान खान के घर दी गई पार्टी में एकसाथ पहुंचे. फिर युवराज की शादी पर भी दोनों को एक साथ देखकर साफ हो चला कि गिले शिकवे दूर हो गए हैं. न्यूयॉर्क में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए भी इन दोनों की तस्वीरों ने सुर्खियों बटोरीं. फैंस को भी अंदाज़ा हो गया कि जल्द ही प्यार का ये रिश्ता शादी के बंधन में तब्दील हो गया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
अनन्या पांडे ने किया सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग वीडियो कॉपी! वायरल वीडियो देख लोग बोले- सबसे खराब रीक्रिएट...
जानिए कब और कहां हुआ था विराट और अनुष्का को एक-दूसरे से प्यार... 
Kajal Raghwani Video: गन्ने के खेत में समय गुजारती नजर आईं बड़की बहू छोटकी बहू की एक्ट्रेस, फैन्स बोले- अब का जान लेबू हो
Next Article
Kajal Raghwani Video: गन्ने के खेत में समय गुजारती नजर आईं बड़की बहू छोटकी बहू की एक्ट्रेस, फैन्स बोले- अब का जान लेबू हो
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com