विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2018

मम्मी चला रही थी स्कूटर, बेटा कर रहा था होमवर्क, देखें वीडियो

मम्मी खुली सड़क पर स्कूटर चला रही थीं और बेटा पीछे बैटा बहुत ही तल्लीनता के साथ होमवर्क कर रहा था. बेशक ये सुनने में कुछ अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है.

मम्मी चला रही थी स्कूटर, बेटा कर रहा था होमवर्क, देखें वीडियो
किरण रिजीजू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ये वीडियो
  • स्कूटर पर होमवर्क कर रहा है बच्चा
  • किरण रिजीजू ने पोस्ट किया है वीडियो
  • सुरक्षा उपाय अपनाने की दी है सलाह
नई दिल्ली: मम्मी खुली सड़क पर स्कूटर चला रही थीं और बेटा पीछे बैटा बहुत ही तल्लीनता के साथ होमवर्क कर रहा था. बेशक ये सुनने में कुछ अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है. गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने एक अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बहुत ही खूबसूरती के साथ इस कारनामे को अंजाम देती एक महिला नजर आ रही हैं. वे स्कूटर चला रही हैं और उनके दोनों बच्चे इस स्कूटर पर सवार हैं. आगे बिटिया खड़ी है और पीछे बेटा स्कूल ड्रेस में बैठा है. इस वीडियो को देख कर लग रहा है कि ये महिला बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही है. 

सनी लियोन ने इस फैशन डिजाइनर के सपने को किया पूरा, तो वह बोला- सनी हमेशा मेरी पसंदीदा रही हैं
 
 

A post shared by Kiren Rijiju (@kiren.rijiju) on


भारत में एनिमेशन के जनक भीमसैन खुराना का निधन, 'एक चिड़िया अनेक चिड़िया' है यादगार शॉर्ट फिल्म

दिलचस्प यह कि ये बच्चा बहुत ही ध्यान मग्न होकर अपना होमवर्क कर रहा है और उसे किसी चीज की सुध नहीं है. उसकी मम्मी भी इतने शानदार ढंग से स्कूटर चला रही हैं जिससे वह अपना काम बहुत ही ध्यान से कर पा रहा है. लेकिन इस तरह के नजारे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. किरण रिजीजू ने इसके साथ लिखा हैः "मैं मां और पढ़ाकू बच्चे को सैल्यूट करता हूं लेकिन सुरक्षा के लिए ट्रैफिक का ध्यान रखें."

प्रियंका चोपड़ा से सलमान खान ने किया मजाक तो मिला करारा जवाब, 'यूपी बरेली की पली बड़ी हूं जनाब...'

बेशक यह काम अच्छा लग सकता है लेकिन यह काफी खतरनाक भी है क्योंकि मम्मी ने हेलमेट नहीं पहन रखा है और बच्चे का पूरा फोकस किताबों की ओर है. फिर इंस्टाग्राम पर आए कमेंट्स में कई लोगों ने हेलमेट और सुरक्षा की बात भी कही है. मजेदार यह कि कुछ लोग तो कह रहे हैं कि बच्चे ने होमवर्क पूरा कर ही लिया होगा.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Kiren Rijiju
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com