विज्ञापन

किसिंग सीन शूट करते हुए कंट्रोल खो बैठे थे विनोद खन्ना, डर गई थी एक्ट्रेस, खुद को कमरे में कर लिया था बंद

एक कंट्रोवर्सी विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच हुई थी. ये घटना महेश भट्ट की फिल्म 'प्रेम धरम' की शूटिंग के दौरान हुई थी. जब एक सीन को शूट करते हुए विनोद खन्ना आपना आपा खो बैठे थे.

किसिंग सीन शूट करते हुए कंट्रोल खो बैठे थे विनोद खन्ना, डर गई थी एक्ट्रेस, खुद को कमरे में कर लिया था बंद
डिंपल कपाड़िया के साथ किसिंग सीन शूट करते हुए अपना कंट्रोल खो बैठे विनोद खन्ना
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में स्टार्स की फाइट, आपसी नोंकझोंक और अफेयर की खबरें आम हैं और इसे लेकर कई विवाद भी समय-समय पर चर्चा में रहे हैं लेकिन कुछ कंट्रोवर्सीज ऐसी रही हैं जो कई दशक बाद भी सुर्खियां बटोरती हैं. ऐसी ही एक कंट्रोवर्सी विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच हुई थी. ये घटना महेश भट्ट की फिल्म 'प्रेम धरम' की शूटिंग के दौरान हुई थी. जब एक सीन को शूट करते हुए विनोद खन्ना आपना आपा खो बैठे थे.

किसिंग सीन में बह गए विनोद!

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच एक इंटिमेट सीन की शूटिंग के दौरान हुई थी. स्क्रिप्ट के मुताबिक, इस सीन में विनोद को डिंपल को गले लगाना और किस करना था. हालांकि, कथित तौर पर तब स्थिति असहज हो गई, जब डायरेक्टर महेश भट्ट के 'कट' बोलने के बाद भी एक्टर ने डिंपल को जकड़े रखा और किस करना जारी रखा.

यह भी पढ़ें- Cannes 2026 में दिखा सनातन संस्कृति का दिव्य स्वरूप, सान्या ठाकुर ने राधा रानी के लुक में बिखेरा जलवा, देखें 5 फोटोज 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना से सेट पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. महेश भट्ट और क्रू मेंबर्स ने कथित तौर पर देखा कि शॉट खत्म होने के बाद भी विनोद खन्ना नहीं रुके थे. हालात इतने अजीब हो गए थे कि क्रू को बीच-बचाव करना पड़ा और दोनों एक्टर्स को अलग करना पड़ा.

कहा जाता है कि जो कुछ हुआ, उससे डिंपल कपाड़िया सदमे में थीं. कई रिपोर्ट्स में इंडस्ट्री के पुराने किस्सों का जिक्र करते हुए बताया गया है कि वह तुरंत सेट से चली गईं और खुद को अपने मेकअप रूम में बंद कर लिया. कहा जाता है कि एक्ट्रेस इस घटना से बहुत ज्यादा परेशान थीं.

महेश भट्ट ने मंगवाई माफी

बाद में महेश भट्ट ने कथित तौर पर विनोद खन्ना से इस मामले पर अकेले में बात की. कहा जाता है कि फिल्ममेकर ने एक्टर से पूछा कि आखिर हुआ क्या था और उनसे डिंपल से माफी मांगने को कहा. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि विनोद ने या तो डायरेक्टर की आवाज ठीक से नहीं सुनी थी, या फिर सीन फिल्माते समय वह भावनाओं में बह गए थे, लेकिन फिर भी यह घटना उनके करियर से जुड़ी सबसे असहज किस्सों में से एक बन गई.

यह भी पढ़ें-  असल में था गब्बर सिंह डाकू, पुलिस वालों की काट देता था नाक और कान, जानें शोले से जुड़े मजेदार फैक्ट्स

यह फिल्म विनोद खन्ना की कमबैक फिल्म थी. उन्होंने इससे पहले एक आध्यात्मिक ब्रेक लिया था और ओशो के आश्रम चले गए थे. अपने करियर के शिखर पर फिल्मों को छोड़ने के उनके फैसले ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vinod Khanna, Dimple Kapadia, Vinod Khanna Dimple Kapadia Controversy, Vinod Khanna Dimple Kapadia Kiss Scene, Vinod Khanna Dimple Kapadia Movie Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com