विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2022

VIDEO: 'गोविंदा नाम मेरा' की स्क्रीनिंग में वाइफ कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे विक्की कौशल, हाथों में हाथ थाम दिए रोमांटिक पोज

'गोविंदा नाम मेरा' के पहले दिन की स्क्रीनिंग में बहुत ही लिमिटेड नंबर्स में मेहमान शामिल हुए, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की स्क्रीनिंग इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़ी हस्तियों ने शिरकत की.

VIDEO: 'गोविंदा नाम मेरा' की स्क्रीनिंग में वाइफ कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे विक्की कौशल, हाथों में हाथ थाम दिए रोमांटिक पोज
कैटरीना-विक्की का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

'गोविंदा नाम मेरा' मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं. अच्छी खबर ये है कि फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने दो दिन की स्क्रीनिंग रखी. 'गोविंदा नाम मेरा' के पहले दिन की स्क्रीनिंग में बहुत ही लिमिटेड नंबर्स में मेहमान शामिल हुए, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की स्क्रीनिंग इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. फिल्म की स्क्रीनिंग में विक्की  कौशल के साथ उनकी लेडी लव कैटरीना कैफ भी नजर आईं. दोनों का प्यारा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' इस शुक्रवार, 16 दिसंबर को डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है. इस बीच फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए. इन तमाम मेहमानों के बीच विकी कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुए. इवेंट के लिए एक साथ पहुंचा ये प्यारा सा कपल हाथों में हाथ डाले पैपराजी को पोज देता नजर आया.

वीडियो में कैटरीना कैफ ब्रीजी फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने मेटैलिक हील्स, मिनिमल एक्सेसरीज और डेवी मेकअप के साथ पेयर किया था. दूसरी ओर, विक्की कौशल ग्रे कुर्ते में डैपर दिखे, जिसे उन्होंने मैचिंग ट्राउजर, व्हाइट स्नीकर्स और टिंटेड ग्लास के साथ पेयर किया. दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे थे. 

फिल्म की बात करें तो 'गोविंदा नाम मेरा' गोविंदा वाघमारे के अशांत जीवन के इर्द-गिर्द घूमती हुई कहानी है, जिसे विक्की कौशल ने निभाया है, जो एक डांस कोरियोग्राफर है. उन्होंने गौरी वाघमारे से शादी की है, लेकिन सुकुबाई देशमुख उर्फ ​​सुकू से प्यार करते हैं. वहीं गौरी का रजत नाम का एक बॉयफ्रेंड है. भूमि पेडनेकर फिल्म में गौरी की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें कियारा सुकु की भूमिका में हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vicky Kaushal, Katrina Kaif, Govinda Naam Mera, Govinda Naam Mera Screening, Vicky Kaushal Katrina Kaif, Vicky Katrina Viral Video, Govinda Naam Mera Release Date, Kiara Advani, Bhumi Pednekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com