विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

Valentine's Day 2019 पर रिलीज होगी 'गली बॉय', रणवीर-आलिया कुछ इस तरह आएंगे नजर

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'गली बॉय' का फर्स्ट लुक आ चुका है.Valentine's Day 2019 पर रिलीज होगी फिल्म.

Valentine's Day 2019 पर रिलीज होगी 'गली बॉय', रणवीर-आलिया कुछ इस तरह आएंगे नजर
फिल्म 'गली बॉय' का फर्स्ट लुक
  • रणवीर सिंह ने शेयर किया फर्स्ट लुक
  • अगले साल वेलैन्टाइन पर रिलीज होगी फिल्म
  • आलिया-रणवीर ऐसे आएंगे नजर
नई दिल्ली: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'गली बॉय' का फर्स्ट लुक आ चुका है. रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उतरे हुए चेहरे के साथ आलिया और रणवीर दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने सिर्फ इतना लिखा है कि '14 फरवरी 2019 #गलीबॉय'. जिसे यशराज फिल्म टैलेंट के ऑफिशियल अकाउंट ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि आखिरकार #गलीबॉय. इससे यह साफ इशारा है कि फिल्म अगले साल 2019 में 14 फरवरी के दिन रिलीज होने वाली है. पिछले ही महीने इस फिल्म की दो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

Gully Boy के सेट से लीक हुई आलिया और रणवीर की Photos, कुछ ऐसा है Look पिछले माह इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक्टर कुछ बचकानी हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे थे. इसकी कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. मीडिया में आई खबर के मुताबिक यह फिल्म मुंबई के स्लम एरिया में शूटिंग की जा रही है. सोशल मीडिया पर आईं तस्वीर में आलिया ने कुर्ती, चूड़ीदार और हिजाब पहना हुआ था, जबकि रणवीर सिंह ने नीली जींस और ग्रे कलर की शर्ट पहन रखी थी. 
 
 

A post shared by Gully Boy (@gully_boy_fc) on


बता दें कि फिल्म 'गली बॉय' के डायरेक्टर जोया अख्तर हैं. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह फिल्म मुंबई के चॉल (झोपड़ी) में रहने वाले नाजी और डिवाइन पर आधारित है, जोकि एक स्ट्रीट रैपर हैं. गली बॉय की शूटिंग को लेकर आलिया भट्ट ने ट्विटर पर लिखा था कि 'और आखिरकार, गली बॉय का यह पहला दिन है. अलग मुद्दे पर बनने वाले यह फिल्म मेरे लिए स्पेशल है. मुझे शुभकामनाएं दीजिए. मेरे लिए दुनिया में आपका समर्थन और प्यार बहुत मायने रखता है. वॉव...'

VIDEO: स्क्रिप्ट कसी होती तो बेहतरीन फिल्‍म बनती 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Gully Boy, Release, 14th February 2019, Alia Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com