विज्ञापन

उत्तम कुमार पर फिल्माए गए 4 गाने, आज हैं बंगाल की धड़कन, फैंस कहेंगे- ओल्ड इज गोल्ड

महानायक उत्तम कुमार पर फिल्माए गए वो गाने, जो आज भी बंगाल की धड़कन हैं. इनमें रोमांटिक सदाबहार गीत हैं, जो फैंस आज भी सुनते हैं. 

उत्तम कुमार पर फिल्माए गए 4 गाने, आज हैं बंगाल की धड़कन, फैंस कहेंगे- ओल्ड इज गोल्ड
उत्तम कुमार के 4 सदाबहार बंगाली गाने
नई दिल्ली:

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने अपनी कला और व्यक्तित्व से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी. अभिनेता उत्तम कुमार उन्हीं महान कलाकारों में से एक थे. फिल्मों की लोकप्रियता में उनके प्रभावशाली अभिनय के साथ-साथ मधुर और यादगार गीतों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उत्तम कुमार पर फिल्माए गए गीतों ने उस दौर के संगीत को नई पहचान दी थी और आज भी उन पर फिल्माए गए कुछ गाने लोकप्रिय हैं. उनकी जयंती के अवसर पर हम आपको उत्तम कुमार पर फिल्माए गए कुछ प्रसिद्ध और सदाबहार गीतों के बारे में बताएंगे. 

अमी जे जल घरेते 

यह गाना फिल्म 'काल तुमी आले' में फिल्माया गया था, जिसे हेमंत कुमार ने न केवल मखमली आवाज दी बल्कि इसका संगीत भी तैयार किया था. गौरिप्रसन्न मजूमदार के लिखे बोल आज भी पुराने बंगाली गानों के शौकीनों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. अमी जे जल घरेते एक बेहद मधुर, थोड़ा चुलबुला और रोमांटिक युगल गीत है. इस गाने के दृश्यों में उत्तम कुमार और साबित्री चटर्जी के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बनती है. उत्तम कुमार ने अपनी चिरपरिचित मुस्कान और स्वाभाविक अभिनय से इस गाने को अमर बना दिया. 

ये भी पढ़ें- दुल्हनों का फेवरेट था दिलीप कुमार-नरगिस का 78 साल पुराना ये गाना, अब इंस्टाग्राम पर मचा रहा धूम

एइ पोथ जोदि ना शेष होय 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

यह गाना बंगाली सिनेमा के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित, रोमांटिक और सदाबहार गानों में से एक है, जिसे साल 1961 में आई महान अभिनेता उत्तम कुमार और महान अभिनेत्री सुचित्रा सेन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सप्तपदी' में फिल्माया गया था. इस गाने को महान पार्श्व गायक हेमंत कुमार और संध्या मुखर्जी ने अपनी जादुई आवाज दी है. परदे पर हेमंत कुमार की आवाज उत्तम कुमार पर और संध्या मुखर्जी की आवाज सुचित्रा सेन पर पूरी तरह सटीक बैठती है. 

इस गाने की शूटिंग को लेकर एक बेहद दिलचस्प किस्सा है. असल में सुचित्रा सेन को बाइक पर बैठना नहीं आता था और वे शूटिंग के दौरान संतुलन खोने से डर रही थीं. इस डर को दूर करने के लिए चलती बाइक के बजाय एक खड़ी बाइक के नीचे पहिए लगाए गए थे और बैकग्राउंड स्क्रीन को मूविंग (प्रोजेक्शन तकनीक) रखा गया था ताकि ऐसा लगे कि बाइक चल रही है. 

'मुछे जावा दिन गुली' 

यह गीत बांग्ला सिनेमा और संगीत इतिहास के सबसे सदाबहार और लोकप्रिय गीतों में से एक है. यह गाना महान अभिनेता उत्तम कुमार पर फिल्माया गया था और इसे संगीत जगत के दिग्गज हेमंत कुमार ने गाया था. 'मुछे जावा दिन गुली' का हिंदी में अर्थ होता है, "वे दिन जो मिट गए हैं/बीत गए हैं' यह एक बेहद खूबसूरत और यादों से भरा गीत है. गाने के माध्यम से नायक (उत्तम कुमार) अपने बीते हुए कल, पुरानी खूबसूरत यादों और खोए हुए प्यार को याद कर रहे हैं. गाने की पंक्तियां दर्शाती हैं कि भले ही समय बदल गया हो लेकिन दिल के किसी कोने में वे पुराने दिन आज भी जिंदा हैं. 

'अमी जामिनी तुमी शशी हे' 

यह गाना बंगाली फिल्म 'एंटनी फिरिंगी' में फिल्माया गया था. मन्ना डे की जादुई आवाज और अनिल बागची का मधुर संगीत इस गाने को क्लासिक बनाते हैं. यह बंगाली सिनेमा के सबसे बेहतरीन रोमांटिक गानों में गिना जाता है. इस बंगाली बोल का अर्थ है, "मैं रात हूं और तुम चंद्रमा. यह गीत प्रकृति के रूपों के माध्यम से दो प्रेमियों के बीच के अटूट और पवित्र प्रेम को दर्शाता है. 

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश पर जमकर बरस रहा हनुमान जी का आशीर्वाद, 28वें दिन 41.9% कमाई में उछाल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttam Kumar, Bollywood, Uttam Kumar Best Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com