- उर्वशी रौतेला का वीडियो हुआ वायरल
- उर्वशी ने जमकर लगाए चौके-छक्के
- फैन्स ने बता डाला विराट कोहली
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर अकसर अपने दिलचस्प वीडियो और फोटो पोस्ट करती हैं, और इन्हें उनके फैन्स खूब पसंद भी करते हैं. उर्वशी रौतेला ने ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं. न सिर्फ वह धांसू अंदाज में क्रिकेट खेल रही हैं बल्कि खूब चौके-छक्के भी लगा रही हैं. उर्वशी रौतेला अपनी बल्लेबाजी को खूब इंजॉय कर रही हैं और बॉल को टिकने ही नहीं दे रही है. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Playing Cricket) ने क्रिकेट खेलने का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है, और इस वीडियो को अभी तक पांच लाख से ज्यादा बार देखा चुका है. यही नहीं, इसे लेकर फैन्स दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं. एक फैन ने तो उर्वशी रौतेला की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से ही कर डाली है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
परेश रावल का ट्वीट हुआ वायरल, बोले- आपको साबित करना है कि आपका बाप हिंदुस्तान का है...
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Instagram) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा हैः 'हैप्पी रिपब्लिक डे....मैं भी स्पोर्ट्स बायोपिक करना चाहती हूं. मैं इसे अपनी लाइफ का बेस्ट रोल बना दूंगी.' इस तरह उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने किसी खिलाड़ी की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म का हिस्सा बनने की भी चाहत जताई है. उर्वशी रौतेला के इस दिलचस्प वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया कि नया विराट कोहली. उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
बता दें कि हाल ही में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ है. इस गाने को सोशल मीडिा पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. इससे पहले उर्वशी रौतेला फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में दिखाई दिये थे. उर्वशी रौतेला 2014 में हनी सिंह के सॉन्ग 'लव डोज' में नजर आई थीं, जिसने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं