विज्ञापन

31 साल पुराने गाने में उर्मिला मातोंडकर ने डांस से किया था मदहोश, आशा भोसले की आवाज अमर, आज भी हैं फैंस का फेवरेट

साल 1995 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने 90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में रंग-ढंग और संगीत की पूरी परिभाषा ही बदलकर रख दी थी. इस फिल्म का नाम है 'रंगीला' है.

31 साल पुराने गाने में उर्मिला मातोंडकर ने डांस से किया था मदहोश, आशा भोसले की आवाज अमर, आज भी हैं फैंस का फेवरेट
31 साल पुराने गाने में उर्मिला मातोंडकर ने डांस से किया था मदहोश
नई दिल्ली:

साल 1995 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने 90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में रंग-ढंग और संगीत की पूरी परिभाषा ही बदलकर रख दी थी. इस फिल्म का नाम है 'रंगीला' है. फिल्म ने तकनीकी और प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार जीते थे. मंगलवार को फिल्म ने अपनी रिलीज के 31 साल पूरे कर लिए हैं. भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक संगीतमय रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'रंगीला' का लेखन, निर्देशन और सह-निर्माण प्रसिद्ध डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने किया था. फिल्म में आमिर खान (मुन्ना), उर्मिला मातोंडकर (मिली) और जैकी श्रॉफ (राज कमल) जैसे कलाकार ने मुख्य भूमिका अदा की थी.

यह भी पढ़ें-  सुरों की मल्लिका आशा भोसले का फैंस को तोहफा, आखिरी गाने में जिंदगी को लगाया गले, सुनते ही कर बैठेंगे प्यार

फिल्म के मुख्य कलाकार जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया के जरिए 31 साल पूरे होने का जश्न मनाया. यह फिल्म एक लव ट्राएंगल पर आधारित थी, जिसमें मिली (उर्मिला) का बचपन का दोस्त मुन्ना (आमिर खान) उससे गुपचुप प्यार करता है, लेकिन अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाता. इस बीच, जब मशहूर अभिनेता राज कमल (जैकी श्रॉफ) मिली को फिल्म में ब्रेक देता है, तो वह भी मिली की सादगी की ओर आकर्षित होने लगता है. पूरी कहानी मिली के सपनों की उड़ान और उसके दो दोस्तों के बीच बदलते समीकरणों को दिखाती है.

फिल्म के संगीत को काफी पसंद किया गया था, जिसे ए.आर रहमान ने बनाया था. बताया जाता है कि यह फिल्म संगीतकार ए. आर. रहमान की पहली मूल हिंदी फिल्म थी. फिल्म के गाने 'रंगीला रे', 'तन्हा तन्हा', 'याई रे' और 'हाय रामा' जैसे गानों ने संगीत की दुनिया में तहलका मचा दिया था और आज भी ये गाने उतने ही पसंद किए जाते हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि इस फिल्म में शानदार 'टपोरी' अभिनय के बाद भी जब आमिर खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार नहीं मिला, तो वे बेहद निराश हुए. इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मफेयर और अन्य फिल्मी पुरस्कार समारोहों में जाना छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- रामानंद सागर के पोते शिव सागर को रणबीर कपूर भगवान के रोल में नहीं स्वीकार्य, साई पल्लवी और यश की कास्टिंग पर कही ये बात

इस सदाबहार कल्ट फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसे 30 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज करने की घोषणा की गई थी. फिल्म 'रंगीला' के 30 साल पूरे होने पर इसे 4के रीमास्टर वर्जन में 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा (री-रिलीज) किया गया था.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urmila Matondkar Songs, Asha Bhosle Song List, Asha Bhosle Song Release, Asha Bhosle Songs List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com