शादी ब्याह के माहौल में मस्ती मजाक तो होती ही है और बात यूपी-बिहार की हो तो यहां तो एक दूसरे की टांग खींचने के लिए गालियों का भी खूब इस्तेमाल होता है. ये गालियां वो लड़ाई झगड़े वाले नहीं बल्क हल्की फुल्की टांग खिंचाई होती है. एक बात जरूर है इनसे बचता कोई नहीं. यानी कि मुकाबला बराबरी का होता है. लड़की की बहन अगर निशाने पर है तो लड़के की बहन को भी छोड़ा नहीं जाता और इसी तरह जश्न के माहौल में हंसी और ठहाकों का तड़का लगाया जाता है. हम आपको आज एक ऐसी ही गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. इस गाने में दूल्हे की बहन यानी कि दुल्हन रानी की ननद जी को गारी दी जा रही हैं.
हम यहां अंतरा सिंह, प्रियंका और अंजली गौरव के गाने 'दुलहा की बहिन यार रखेली थानेदार रखेली' की बात कर रहे हैं. ये गाना साल 2025 में रिलीज हुआ था और इसे पब्लिक का खूब प्यार भी मिला है. इस गाने के बोल हैं, दुलहा के बहिन यार राखेली थानेदार राखेली. इसका मतलब है, दूल्हे की बहन ने यार रख लिया है, और वह यार थानेदार है. यह गाना मजाकिया और चिढ़ाने वाले अंदाज में गाया गया है. विवाह गारी गीतों में लड़की की तरफ की महिलाएं दूल्हे के परिवार (खासकर बहन, भाभी, मौसी) को हल्के-फुल्के और मजाकिया तरीके से चिढ़ाती हैं.
इस गाने में दूल्हे की बहन पर यह तंज कसा जा रहा है कि वह इतनी “स्मार्ट” या “मॉडर्न” है कि उसने थानेदार जैसे पावर वाले आदमी को यार बना रखा है. यह किसी का अपमान नहीं करता बल्कि इसका मकसद शादी के मौके पर माहौल हल्का करना और हंसी-मजाक करना है. भोजपुरी शादियों में ऐसे गाने बहुत आम हैं. वैसे बता दें कि ये चलन यानी शाही-ब्याह में गालियों का चलन पंजाब में भी है. वहां बोलियों में ऐसी बातें कही जाती हैं.
यह भी पढ़ें: 14 साल पुराना गीत, अवधी-भोजपुरी भाषा के रंग में रंगा, बताता है पत्नी के दिल का हाल, जब रेल भी लगने लगी थी बैरन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं