विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2023

अंकल ने शादी में 'यार मेरा तितलियां वर्गा' पर किया ऐसा डांस कि शरमा गईं औरतें, लोग बोले- कोई डीजे बंद करो

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां आए दिन कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं. अब तक आपने डांस के तो न जाने कितने ही वायरल वीडियोज देखे होंगे.

अंकल ने शादी में 'यार मेरा तितलियां वर्गा' पर किया ऐसा डांस कि शरमा गईं औरतें, लोग बोले- कोई डीजे बंद करो
अंकल का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां आए दिन कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं. अब तक आपने डांस के तो न जाने कितने ही वायरल वीडियोज देखे होंगे. शादी में जब डीजे बजता है तो लोग अजीब-अजीब डांस करने लगते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अंकल पंजाबी गाने पर कितने मजेदार अंदाज में डांस कर रहे हैं. वीडियो को लोगों की ढेरों प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. 

वायरल हो रहे अंकल के डांस वीडियो को neeraj_bachchan नाम के इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो मेंआप एक अंकल को मशहूर पंजाबी गाने 'यार मेरा तितलियां वर्गा' पर बड़े ही जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए देख सकते हैं. वीडियो में अंकल ने इस गाने पर ऐसा डांस किया है कि आस-पास के लोग बस उन्हें देखते ही रह जाते हैं. हालांकि कुछ लोग स्टेज पर ऐसे भी हैं, जो डांस में अंकल का पूरा साथ दे रहे हैं. वीडियो को 7 लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है. 

वीडियो पर लोग अलग-अलग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, "अरे भाई कोई डीजे बंद करो". तो एक अन्य ने लिखा है, "कोई पीछे पिंक वाले को भी देख लो". एक और यूजर ने लिखा है, "आप मुंबई के लिए सेलेक्ट हो गए हो". आपको कैसा लगा अंकल का डांस? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uncle Dance, Uncle Funny Dance, Yaar Mera Titliyan Warga Song, Viral Dance On Yaar Mera Titliyan Warga, Uncle Funny Dance On Yaar Mera Titliyan Warga Song, Viral Dance Videos, Funny Wedding Dance, Wedding Viral Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com