सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां आए दिन न जाने कितने ही वीडियोज वायरल होते हैं. कभी डांस वीडियो तो कभी शादी के वीडियोज आए दिन यहां देखने को मिल ही जाते हैं. आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए एक ऐसा ही वायरल हो रहा वीडियो लेकर आए हैं. इस वीडियो में आप एक अंकल को नोरा फतेही के गाने 'साकी साकी' पर जोरदार डांस करता हुआ देख सकते हैं. वीडियो में अंकल जिस तरह से डांस कर रहे हैं, उसे देख लोग कह रहे हैं कि उन्होंने नोरा फतेही को भी फेल कर दिया है.
इस वीडियो को everythingaboutnepal नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक उम्रदराज शख्स कैसे नोरा फतेही के गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहा है. वह एक-एक स्टेप शानदार तरीके से कर रहे हैं. वीडियो को 24 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है. वे कमेंट सेक्शन में अंकल के तारीफों के पुल बांध रहे हैं. कोई उनके डांस को 'झक्कास' तो कोई 'सुपर से ऊपर' बता रहा है. यहां तक कि कईयों ने मजाक में अंकल को नोरा फतेही का पिता भी कह दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक यूजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखते हैं, "अंकल ने प्रूव कर दिया है कि अच्छे डांस के लिए छोटे कपड़ों की जरूरत नहीं होती". तो एक ने लिखा है, "इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं है". एक और लिखते हैं, "अंकल रॉक्स एवरीवन शॉक्स". इस तरह से लोगों के ढेरों रिएक्शन इस डांस वीडियो पर आए हैं. आपको कैसा लगा अंकल का ये डांस, हमें कमेंट कर जरूर बताएं.
ये भी देखें: सितारों से भरा आसमान: शिल्पा, करिश्मा और जान्हवी स्पॉट हुईं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं