विज्ञापन

72 साल पुराना गाना, जिसके बिना बाल दिवस है अधूरा, अनाथ बच्चों की उम्मीदों को आशा और रफी ने खूबसूरती से निखारा

आशा भोसले और मोहम्मद रफी का 72 साल पुराना गाना आज भी बाल दिवस पर खूब सुना जाता है, जिसमें अनाथ बच्चों का जिक्र किया गया है. 

72 साल पुराना गाना, जिसके बिना बाल दिवस है अधूरा, अनाथ बच्चों की उम्मीदों को आशा और रफी ने खूबसूरती से निखारा
72 साल पुराना गाना, आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने दिखाए अनाथ बच्चों को सपने
YouTube

14 नवंबर को पूरा देश बाल दिवस यानी चिल्ड्न्स डे मना रहा है. यह खास दिन बच्चों का है, जिसे एक 72 साल पुराना गाना और भी खास बना देता है, जिसमें अनाथ बच्चों का जिक्र किया गया था. वहीं खुद राज कपूर ने कहा था कि वह 72 साल पुराना गाना, जिस फिल्म का है उसका मकसद यह एहसास दिलाना है कि अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं बल्कि आपकी भी है. इस गाने को आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी, जिसे आज बच्चे खूब पसंद करते हैं. 

72 साल पुराना आशा और रफी का गाना

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह 1954 में रिलीज हुई फिल्म बूट पॉलिश का नन्हे मुन्हे बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है गाना है, जिसके बोल हसरत जयपुरी, शैलेंद्र और दीपक ने लिखे थे. जबकि शंकर जयकिशन ने कंपोज किया था. गाने के लिरिक्स इस प्रकार हैं...

नन्हें-मुन्ने बच्चे ! तेरी मुट्ठी में क्या है ?
मुट्ठी में है तकदीर हमारी
हमने किस्मत को वश में किया है
भोली-भाली मतवाली आंखों में क्या है ?
आंखों में झूमे उम्मीदों की दीवाली
आने वाली दुनिया का सपना सजा है !
भीख में जो मोती मिलें, लोगे या न लोगे ?
जिन्दगी के आंसुओं का बोलो क्या करोगे ?
भीख में जो मोती मिलें तो भी हम न लेंगे
जिन्दगी के आंसुओं की माला पहनेंगे
मुश्किलों से लड़ते-भिड़ते जीने में मजा है !
हमसे न छिपाओ, बच्चों ! हमें तो बताओ
आने वाली दुनिया कैसी होगी समझाओ ?
आने वाली दुनिया में सबके सर पे ताज होगा
न भूखों की भीड़ होगी, न दुखों का राज होगा
बदलेगा जमाना, ये सितारों पे लिखा है !
नन्हें-मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है ? 

ये भी पढ़ें- शारदा सिन्हा के 5 छठ गीत, केलवा के पथ पर से लेकर पहिल पहिल हम कईनी तक, आजतक नहीं हुए फीके, 2026 में भी छठ पूजा की शान

राज कपूर ने अनाथ बच्चों के लिए दिया था मैसेज

1954 के 'इंडियन एक्सप्रेस' में 'मैंने 'बूट पॉलिश' क्यों बनाई' टाइटल में लिखे एक लेख में राज कपूर ने कहा था, "'बूट पॉलिश' बेसहारा बच्चों की समस्याओं, उनके अस्तित्व की लड़ाई और संगठित भीख मांगने के धंधे के खिलाफ उनके संघर्ष को बहुत स्पष्ट रूप से दिखाती है. इस फिल्म का मकसद आपको यह एहसास दिलाना है कि इन अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ आपकी भी है. केवल व्यक्तिगत दान से यह समस्या हल नहीं होगी, क्योंकि इसका एकमात्र समाधान राष्ट्रीय स्तर पर मिलकर किए जाने वाले सामूहिक प्रयासों में ही है."

ये भी पढे़ं-Khesari Lal Yadav Chhath Song: खेसारी लाल का नया छठ गीत, धनिया मोर शहरी बाड़ी में पल्लवी सिंह भी आईं नजर, यूं मनाया शहरी लड़की ने पहला छठ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Orphan Child, Childrens Day, Hindi Song, Children Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com