विज्ञापन

उदित नायारण की आवाज और सैफ अली खान का डांस,90s का 33 साल पुराना वो गाना, जिसके दीवाने हो गए थे कॉलेज स्टूडेंट्स, बन गया था हर पार्टी की शान

नब्बे के दशक की यादें आज भी दिलों में ताजा हैं. उस समय यंगस्टर की जुबान पर नए-नए गाने रहना आम बात थी. कुछ धुनें तो ऐसी थीं जो कॉलेज के हर लड़के की पसंद बन गईं.

उदित नायारण की आवाज और सैफ अली खान का डांस,90s का 33 साल पुराना वो गाना, जिसके दीवाने हो गए थे कॉलेज स्टूडेंट्स, बन गया था हर पार्टी की शान
उदित नायारण की आवाज और सैफ अली खान डांस,90s का 33 साल पुराना वो गाना
NDTV

नब्बे के दशक की यादें आज भी दिलों में ताजा हैं. उस समय यंगस्टर की जुबान पर नए-नए गाने रहना आम बात थी. कुछ धुनें तो ऐसी थीं जो कॉलेज के हर लड़के की पसंद बन गईं. आज हम आपको सैफ अली खान के 33 साल पुराने एक गाने से रूबरू करवाते हैं, जो 1993 में कॉलेज के हर स्टूटेंट्स की पहली पसंद बन गया था.यह गाना फिल्म ‘आशिक आवारा' का गाना ‘मैं हूं आशिक, आशिक आवारा'. यह गाना सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया था और उस दौर के यंगस्टर के बीच काफी चर्चित हो गया था.

कॉलेज कैंपस और पार्टियों गूंजता था गाना

यह गाना उदित नारायण की मधुर आवाज में गाया गया है. इसके बोल मशहूर गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था. गाने का मजाकिया और रोमांटिक अंदाज यंगस्टर्स को बहुत भाया. कॉलेज कैंपस से लेकर पार्टियों तक यह धुन हर जगह सुनाई देती थी. कई स्टूटेंट्स इसे गुनगुनाते और दोस्तों के साथ मिलकर गाते थे.

फिल्म की कास्ट

फिल्म ‘आशिक आवारा' में सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी मुख्य भूमिका में थे. यह दोनों की डेब्यू फिल्म थी. साथ में मोनीश बहल, राकेश बेदी, कादर खान, सईद जाफरी, गुड्डी मारुति, अर्चना पूरन सिंह और सतीश शाह जैसे कलाकार भी नजर आए. फिल्म में सैफ और ममता की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया. दोनों ने इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू का पुरस्कार भी जीता. निर्देशक उमेश मेहरा की इस फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का मिश्रण था. गाने की लोकप्रियता ने फिल्म को और यादगार बना दिया. आज भी जब लोग 90 के दशक की बात करते हैं तो ‘मैं हूं आशिक आवारा' गाने का जिक्र जरूर आता है. 

ये भी पढ़ें; कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना भैया की ‘मिर्जापुर: द मूवी' में दिखेगी अनकही कहानी, डायरेक्टर ने बताया वेब सीरीज से कितनी अलग होगी फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Mamta Kulkarni, 90s Bollywood Songs, Udit Narayan, Anand Bakshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com