विज्ञापन

कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना भैया की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में दिखेगी अनकही कहानी, डायरेक्टर ने बताया वेब सीरीज से कितनी अलग होगी फिल्म

इस पसंदीदा फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लाना प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के लिए आसान काम नहीं था. वह यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि थिएट्रिकल अडैप्टेशन ‘मिर्जापुर’ की असली फील और एसेंस के साथ बना रहे.

कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना भैया की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में दिखेगी अनकही कहानी, डायरेक्टर ने बताया वेब सीरीज से कितनी अलग होगी फिल्म
कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना भैया की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में दिखेगी अनकही कहानी
NDTV

एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी' भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है और अनाउंसमेंट के बाद से ही इसे लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रहा है. भारत की सबसे बड़ी ओटीटी फ्रेंचाइजी के लंबे समय से इंतजार किए जा रहे थिएट्रिकल ट्रांजिशन के साथ फिल्म पहली बार ‘मिर्जापुर' की आइकॉनिक और लोगों की पसंदीदा दुनिया को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी. फिल्म के धमाकेदार टीजर और ट्रेलर ने पहले ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है.

हालांकि, इस पसंदीदा फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लाना प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के लिए आसान काम नहीं था. वह यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि थिएट्रिकल अडैप्टेशन ‘मिर्जापुर' की असली फील और एसेंस के साथ बना रहे, साथ ही यह पूरे देश के दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर एक शानदार एक्सपीरियंस भी बने.

क्या बोले डायरेक्टर

एक इंटरव्यू के दौरान जब प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी से पूछा गया,'आप ‘मिर्जापुर' के तीन सीजन्स को तीन घंटे में समेट रहे हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी' थिएटर में ऐसा क्या कर सकती है, जो एक सीरीज के तौर पर नहीं कर सकती थी?' इस पर उन्होंने कहा, 'हम एक ऐसी आईपी को, जो सीरीज के तौर पर बनाई गई थी, उसे फीचर फिल्म में बदल रहे हैं. हमने कई बार इसका उल्टा होते देखा है, जहां फिल्मों को सीरीज में बदला जाता है. तो एक तरह से हम फिर से फॉर्मेट को तोड़ रहे हैं और कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं. ‘मिर्जापुर' की बहुत लॉयल फैन फॉलोइंग है और हम उन फैंस को थिएटर में कुछ नया एक्सपीरियंस देने जा रहे हैं. हम असल में उनसे कह रहे हैं, 'आप इन किरदारों को पहले से पसंद करते हैं. अब आइए और इन्हें एक बिल्कुल अलग तरीके से एक्सपीरियंस कीजिए.'

किस सोच के साथ बनाई फिल्म

उन्होंने आगे कहा, 'आइडिया यह था कि सीजन 1 के एक अनटोल्ड चैप्टर को, यानी दो या तीन एपिसोड के बीच की कहानी को बड़े पर्दे पर लाया जाए. हम मुन्ना भैया और कुछ ऐसे पसंदीदा किरदारों को भी वापस लाना चाहते थे, जो सीजन 3 तक कहानी में नहीं रहे थे. पहली चुनौती थी ऐसी कहानी बताना, जिससे बाद के सीजन्स की कहानी पर कोई असर न पड़े. दूसरी चुनौती यह सुनिश्चित करना था कि फिल्म सीरीज के तीन एपिसोड को जोड़कर बनाई गई फिल्म जैसी न लगे. इसे एक पूरी फिल्म की तरह काम करना था, जिसकी अपनी शुरुआत, बीच और अंत हो. इसका अपना मिडपॉइंट, इमोशनल जर्नी और पेऑफ होना जरूरी था, ताकि दर्शक इसे एक पूरी कहानी की तरह एंजॉय कर सकें और साथ ही सीजन 4, जो आगे आएगा, उस पर भी कोई असर न पड़े. हालांकि, अगर किसी ने सीरीज का कोई भी सीजन नहीं देखा है, तो वह भी इस फिल्म को एंजॉय कर सकेगा.'

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: पंचायत के प्रधान जी अब बनेंगे जिद्दी बाप, बेटे को देंगे मुंहतोड़ जवाब, आशा भोसले के आखिरी गाने के साथ आ रही फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur The Movie, Mirzapur The Movie 4 September 2026, Mirzapur The Movie Cast, Mirzapur The Movie Director, Mirzapur The Movie News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com