बॉलीवुड में 90 का दशक गोल्डन एरा कहा जाता है. इस दौर के गाने आज भी बेहद पॉपुलर हैं. उदित नारायण ने उस दौर के अधिकतर रोमांटिक गानों में अपनी आवाज दी थी. शाहरुख खान से लेकर आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन तक उदित नारायण ने इन सभी स्टार्स को अपना आवाज दी. 90 के दशक और 2000 की शुरुआत में हर बड़ी फिल्म में उदित नारायण का एक गाना जरूर होता था. आइए सिंगर के 10 ऐसे सुपरहिट गानों पर नजर डालते हैं, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं.
पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा
फिल्म कयामत से कयामत तक का गाना "पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा" बॉलीवुड का एवरग्रीन गाना है. जो हर बेटे और पिता का दिल को छू लेता है. यूट्यूब पर इस गाने को 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.
पहला नशा, पहला खुमार
फिल्म जो जीता वही सिकंदर का गाना "पहला नशा " अब तक के सबसे रोमांटिक गानों में से एक है. आमिर खान का ये गाना आज भी पहले प्यार के रोमांच को बखूबी बयां करता है. यह गाना अब एक कल्ट सॉन्ग बन चुका है.
मैं निकला गड्डी लेके
फिल्म गदर का सुपरहिट गाना "मैं निकला गड्डी लेके" एक बेहद एनर्जेटिक सॉन्ग है. इसे गदर 2 में भी इस्तेमाल किया गया. सनी देओल पर फिल्माए इस गाने ने फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाई.
ऐ अजनबी तू भी कभी आवाज दे कहीं से
फिल्म दिल से (1998) का गाना "ऐ अजनबी, तू भी कभी आवाज दे कहीं से" उदित नारायण की सबसे भावुक और दिल को छू लेने वाली आवाजों में से एक माना जाता है. यह गाना बिछड़ने के दर्द और अधूरे प्यार की कसक को बेहद खूबसूरती से बयां करता है.
आए हो मेरी जिंदगी में
फिल्म राजा हिंदुस्तानी का "आए हो मेरी जिंदगी में" एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक गाना है. आज भी ये गाना लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. यह गाना 90 के दशक के सबसे पॉपुलर गाने में से एक है.
रुक जा ओ दिल दीवाने
फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का "रुक जा ओ दिल दीवाने" एक और ऐसा डांस सॉन्ग है, जिसका संगीत इतना शानदार है कि इसकी धुन पर हर कोई नाचने-गाने पर मजबूर हो जाता है. उदित नारायण की आवाज इस गाने की जान बन गई है, जो इसे आज भी सदाबहार बनाए रखती है.
मैं यहां हूं
फिल्म वीर जारा का सॉन्ग "मैं यहां हूं" एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है. उदित नारायण की मनमोहक आवाज और शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के मौजूदगी ने गाने को बेहद पॉपुलर बना दिया.
परदेसी-परदेसी
फिल्म राजा हिंदुस्तानी का गाना परदेसी-परदेसी आज एक कल्ट क्लासिक सॉन्ग बन चुका है. सपाना अवस्थी, अल्का याग्निक और उचित नारायण की आवाज ने कुछ ऐसा जादू किया कि आज कई दशक बाद भी ये गाना पसंद किया जाता है.
दिल तो पागल है
फिल्म दिल तो पागल है का टाइटल ट्रैक उस साल का सबसे बड़ा हिट गाना था. शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार पर फिल्माया ये गाना आज भी जवां दिलों को प्यार से भर देता है.
कोई मिल गया
फिल्म कोई मिल गया का टाइटल ट्रैक एक खूबसूरत सदाबहार गाना है. ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा पर फिल्माया ये गाना आज भी सुनना लोग पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: नेपाल-चीन सीमा के पास शूटिंग कर रहे एक्टर बाढ़ के बीच फंसे, परिवार ने बताया कैसा है हाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं