विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2020

Twinkle Khanna के बेटे ने मम्मी का नंबर 'पुलिस' के नाम से किया सेव, तो एक्ट्रेस बोलीं- एकदम सही...

टिंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने बेटे को लेकर किया दिलचस्प खुलासा, बताया किस नाम से सेव कर रखा है उनका नंबर.

Twinkle Khanna के बेटे ने मम्मी का नंबर 'पुलिस' के नाम से किया सेव, तो एक्ट्रेस बोलीं- एकदम सही...
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने बेटे को लेकर खोला यह राज
  • ट्विंकल खन्ना ने फोटो की शेयर
  • बताया बेटे ने पुलिस के नाम से सेव कर रखा है नंबर
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, ट्विंकल अकसर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में भी आ जाती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर काफी सुर्खियों बटोर रही है. दरअसल, एक्ट्रेस ने पुलिस वैन के साथ पोज देते हुए अपनी एक फोटो फैन्स के साथ साझा की है, लेकिन इसमें जो सबसे मजेदार है, वह है ट्विंकल खन्ना का कैप्शन. एक्ट्रेस ने पुलिस वैन के साथ फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी कि उनके बेटे आरव ने उनका नंबर पुलिस के नाम से अपने फोन में सेव कर रखा है. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बॉलीवुड एक्टर का ट्वीट, बोले- BJP पहले ही चुनाव हार चुकी है...

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "इस बात को ध्यान में रखते हुए कि मेरे बेटे ने मेरा नंबर 'पुलिस' के नाम से सेव किया हुआ है. मुझे नहीं लगता कि यह एकदम सही है." ट्विंकल खन्ना की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की शादी को 17 जनवरी को 19 साल पूरे हो गए, इस मौके पर भी एक्ट्रेस ने एक मजेदार फोटो शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी. 

सैफ अली खान ने अपने और अमृता सिंह के तलाक पर किया खुलासा, बोले- यह दुनिया की सबसे बुरी चीज थी कि...

इस फोटो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म 'रोबोट 2.0 (Robot 2.0)' के 'पक्षीराजन' के किरदार में ट्विंकल खन्ना को डराते हुए नजर आए थे. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कॉलम राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं. एक्ट्रेस अपने पोस्ट को लेकर अकसर खबरों में आ जाती हैं. इस बार भी ट्विंकल  की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twinkle Khanna, Twinkle Khanna Instagram, Twinkle Khanna Son Aarav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com