विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2020

ट्विंकल खन्ना ने Halloween पर शेयर किया बेटी नितारा का डरावना Video, बोलीं- बच्चे क्यों हैं फिर अगर...

हैलोवीन (Halloween) के मौके पर ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने बेटी नितारा का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नितारा (Nitara) भूतों की तरह घूमती नजर आ रही है.

ट्विंकल खन्ना ने Halloween पर शेयर किया बेटी नितारा का डरावना Video, बोलीं- बच्चे क्यों हैं फिर अगर...
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने शेयर किया वीडियो
  • ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया वीडियो
  • हैलोवीन पर बेटी नितारा भूतों की तरह घूमती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सितारे लगातार हैलोवीन (Halloween) की फैन्स को बधाइयां दे रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की बेटी नितारा (Nitara) अपने बालों को आगे करके भूतों की तरह घर में घूमती नजर आ रही हैं. खास बात तो यह है कि वीडियो में एक नहीं बल्कि दो नितारा नजर आ रही है. कद, काठी से लेकर बाल तक सब कुछ एक जैसे ही लग रहे हैं.  ट्विंकल खन्ना ने नितारा के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अगर आप सांसारिक दिनों में खुद का मनोरंजन करने के लिए उनका इस्तेमाल नहीं कर सकते, तो बच्चे क्यों हैं फिर?"

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on


ट्विंकल खन्ना द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें,  हैलोवीन (Happy Halloween) एक प्राचीन सेल्टिक त्योहार है, जिसे यूरोपीय देशों और अमेरिका में फसल के अंतिम दिन मनाया जाता है. वर्षों से हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन (Halloween Day) दुनिया भर में मनाया जाता है. 

बता दें कि ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) अकसर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. वो अपनी हर एक्टिविटी को फैंस के साथ शेयर करती हैं. ट्विंकल खन्ना एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कॉलम राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं. एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी पेश करती हैं. कई बार एक्ट्रेस अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में भी आ चुकी हैं. साल 2015 में ट्विंकल खन्ना ने अपनी पहली किताब Mrs Funny Bones पब्लिश की थी, जो कि बेस्ट सेलर की लिस्ट में भी शामिल हुई थी. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twinkle Khanna, Twinkle Khanna Video, Twinkle Khanna Video Viral, Twinkle Khanna Instagram, Twinkle Khanna Post On Halloween Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com