विज्ञापन

VIRAL VIDEO: विजय के घर में जश्न का माहौल, जीत में सारे घर वाले बजा रहे सीटियां

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय की जीत की रुझान के बीच उनके घर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी घर पर जीत का जश्न शुरू हो गया है. वीडियो में उनके माता-पिता और परिवार के लोग नजर आ रहे हैं.

VIRAL VIDEO: विजय के घर में जश्न का माहौल, जीत में सारे घर वाले बजा रहे सीटियां
थलपति विजय के परिवार में जश्न का माहौल
नई दिल्ली:

एक्टर से नेता बने जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जिन्हें 'थलापति' विजय के नाम से जाना जाता है तमिलनाडु में जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. उनकी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए MK स्टालिन की द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) को पीछे छोड़ दिया है. TVK पार्टी ने रुझानों में 118 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया. विजय, पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट, की दोनों ही सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. इस बीच उनका परिवार जश्न मनाते हुए नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें -  सलमान खान की एक्ट्रेस भांजी की 7 तस्वीरें, पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड, खूबसूरती में आलिया-कियारा से नहीं कम

एक्स पर सामने आए वीडियो में थलपति विजय का पूरा परिवार उनकी जीत की खुशी मनाते हुए दिख रहा है. इस दौरान उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं. परिवार के लोग एक साथ बैठ कर सीटी बजाते हुए अनोखे तरीके से जीत का जश्न मना रहे हैं. किसी भी नई पार्टी के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिसकी खुशी विजय के परिवार में नजर रही है.

अकेले लड़े विजय

विजय की TVK ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया और सभी 234 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ा. विधानसभा चुनाव में TVK, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच एक त्रिकोणीय मुकाबला रहा.

यह भी पढ़ें - रशीद फातिमा कैसे बनी बॉलीवुड की नरगिस ?, कभी डॉक्टर बन कर करना चाहती थीं देश सेवा, जान बचाने वाले से कर ली शादी

विजय की राजनीति में एंट्री और TVK

जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने 2 फरवरी, 2024 को 'तमिलगा वेट्री कड़गम' (TVK) की शुरुआत की. उनकी पार्टी को 8 सितंबर, 2024 को भारत के चुनाव आयोग (ECI) द्वारा आधिकारिक तौर पर रजिस्टर किया गया.  शुरू से ही विजय ने TVK को आधुनिक द्रविड़ सिद्धांतों पर आधारित बताया. उन्होंने कहा कि वह भ्रष्ट्र सिस्टम के खिलाफ लड़ेंगे.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay, Thalapathy Vijay Win, Thalapathy Vijay News, Thalapathy Vijay Latest News, Thalapathy Vijay Latest News 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com