विज्ञापन

हस्तर की दुनिया में फिर हुई वापसी, Tumbbad 2 की रेकी में मिलीं पहली फिल्म से जुड़ी अनमोल यादें

साल 2018 में आई तुम्बाड फिल्म ने लोगों को अपनी दीवाना बना दिया. इस हॉरर फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई. वहीं अब फिल्म का दूसरा सीक्वल आ रहा है. तुम्बाड 2 की रैकी के दौरान फिल्म को पहली फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी चीजें मिली जिन्होंने पहली फिल्म की याद दिला दी.

हस्तर की दुनिया में फिर हुई वापसी, Tumbbad 2 की रेकी में मिलीं पहली फिल्म से जुड़ी अनमोल यादें
तुम्बाड 2 की तैयारी के समय मिलीं पहली फिल्म से जुड़ी कुछ यादें

'तुम्बाड 2' की शूटिंग लोकेशंस की रेकी करते समय मेकर्स और क्रू टीम के हाथ एक बेहद चौंकाने वाली और खास चीज लगी है. जिस वाड़ा में पहली फिल्म 'तुम्बाड' की शूटिंग हुई थी, टीम को वहां से पहली फिल्म के मेकिंग से जुड़े ओरिजिनल एलिमेंट्स बिल्कुल सुरक्षित हालत में मिले हैं. वाड़े की जांच के दौरान क्रू मेंबर्स को पहली फिल्म में इस्तेमाल किए गए 'आटे की गुड़िया' के ओरिजिनल मोल्ड्स मिले, जो शूटिंग के बाद से सालों तक वहीं अनछुए पड़े रहे थे. इसके अलावा टीम को उस वाड़े का ओरिजिनल 'लॉक ओपनर' भी मिला, जिसका इस्तेमाल पहली 'तुम्बाड' में किया गया था. इस यूनिवर्स में दोबारा एंट्री कर रही टीम के लिए यह अनपेक्षित खोज पुरानी यादों को ताजा करने वाली साबित हुई.

पहली फिल्म का सामान आज भी सुरक्षित

क्रू के एक मेंबर ने इस पल को याद करते हुए बताया, "हम सिर्फ रेकी के लिए वाड़े गए थे और हमें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि पहली फिल्म का कुछ सामान वहां मिलेगा. जब हमें आटे की गुड़िया के मोल्ड्स और ओरिजिनल लॉक ओपनर मिला, तो वह अनुभव बहुत अवास्तविक था. ऐसा लगा मानो उस लोकेशन ने हमारे लौटने तक फिल्म की यादों को खुद में संभालकर रखा था."

Latest and Breaking News on NDTV

लोककथा पर आधारित थी कहानी

साल 2018 में रिलीज हुई सोहम शाह स्टारर 'तुम्बाड' ने अपने विजुअल वर्ल्ड और लोककथा पर आधारित कहानी के दम पर एक कल्ट स्टेटस हासिल किया है. 2024 के थिएट्रिकल री-रिलीज के दौरान भी फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. 'तुम्बाड 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है, जिसमें सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस कास्टिंग का ऐलान जुलाई में सोहम शाह ने किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

'तुम्बाड 2' का निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज (डॉ. जयंतीलाल गड़ा) के बैनर तले हो रहा है. इस फिल्म का डायरेक्शन आदेश प्रसाद कर रहे हैं. पेन स्टूडियोज, जिसने 'RRR' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, इस सीक्वल को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में लाने के लिए पूरी तरह तैयार है. 'तुम्बाड 2' 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Tumbbad 2, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com