विज्ञापन

टॉक्सिक के ट्रेलर में यश का न्यूड सीन देख फैन्स को याद आए 'एनिमल' वाले रणबीर, लोग बोले- छप गई सस्ती कॉपी

साउथ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसके साथ ही इसके कुछ सीन की तुलना रणबीर कपूर के एनिमल वाले अंदाज से हो रही है.

टॉक्सिक के ट्रेलर में यश का न्यूड सीन देख फैन्स को याद आए 'एनिमल' वाले रणबीर, लोग बोले- छप गई सस्ती कॉपी
टॉक्सिक का एनिमल से हो रहा कम्पैरिजन
Social Media
नई दिल्ली:

यश की फिल्म 'Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर के आते ही इसके एक सीन की तुलना रणबीर कपूर की 'Animal' से होने लगी. दर्शक दोनों एक्टर्स के लुक और फिल्म के एक्शन-पैक्ड विजुअल्स में सिमिलैरिटी देख रहे हैं. इसके सबूत के तौर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने स्क्रीन शॉट तक शेयर कर दिए. 26 अगस्त को फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, शनिवार (8 अगस्त) को बेंगलुरु में एक बड़े इवेंट में इसका ट्रेलर जारी किया गया.

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यश के न्यूड लुक और गैंगस्टर अवतार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ सीन उन्हें 2023 में रिलीज हुई 'Animal' में रणबीर के लुक की याद दिलाते हैं. जहां कुछ लोगों ने यश की स्क्रीन प्रेजेंस और ट्रेलर के विजुअल स्टाइल की तारीफ की वहीं दूसरों ने दोनों फिल्मों के बीच समानता पर सवाल उठाए.

X (ट्विटर) पर एक यूजर ने 'Toxic' और 'Animal' से यश और रणबीर की तस्वीरें साथ-साथ शेयर करते हुए लिखा, "यश ने रणबीर की नकल करने और उनसे इंस्पिरेशन लेने में PhD कर ली है." एक और यूजर ने कमेंट किया, "इस सीन को देखकर मुझे 'Animal' में रणबीर कपूर की याद आ गई." एक तीसरे पोस्ट में लिखा था, "#ToxicTrailer असल में 'Animal' फिल्म की सस्ती कॉपी है." जबकि एक यूजर ने लिखा, "यश ने 'Toxic' में 'Animal' से रणबीर कपूर के न्यूड सीन रिपीट करने की कोशिश की लेकिन बुरी तरह नाकाम रहे."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

हालांकि हर किसी ने इन समानताओं को नेगेटिव तौर पर नहीं लिया. एक यूजर ने कम्पैरिजन पर रिएक्टर करते हुए लिखा, "यश, रणबीर को दिखाने वाले हैं कि असली 'Animal' कैसा दिखता है."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही 'Animal' फिल्म रणबीर कपूर के किरदार रणविजय सिंह की कहानी है, जिसमें उनके पिता बलबीर सिंह के साथ उनका उलझा हुआ रिश्ता कहानी का फोकस है. अपने पिता पर जानलेवा हमले के बाद रणविजय अपने परिवार की रक्षा करने और बदला लेने के लिए बेरहम किलर बन जाता है.

यश की 'Toxic'

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही 'Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' को एक फैंटेसी गैंगस्टर ड्रामा बताया गया है जो पिता-पुत्र के कॉम्पलेक्स रिश्ते पर बेस्ड है. यश इस फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं. फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं. ट्रेलर में हिंसा, पारिवारिक कलह, सत्ता की लड़ाई और धोखे की झलक मिलती है, जबकि फिल्म की मेन कहानी के बारे में ज्यादा हिंट नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें: 30 साल बाद छलका गोविंदा का दर्द, इस खास शख्स के निधन के बाद करना चाहते थे सुसाइड, एक पंडित ने बचाई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic, Animal, Ranbir Kapoor, Yash, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com