विज्ञापन

44 साल पुराना वो गाना, जिसे गाने के लिए जिद पर अड़ी थी पाकिस्तानी सिंगर.... फिर कटा था आशा भोसले का पत्ता

44 साल पहले, एक पाकिस्तानी सिंगर की वजह से आशा भोसले हाथ से एक शानदार गाना फिसला था, जो आज भी बजने पर रूह को अंदर तक झकझोड़ के रख देता है.

44 साल पुराना वो गाना, जिसे गाने के लिए जिद पर अड़ी थी पाकिस्तानी सिंगर.... फिर कटा था आशा भोसले का पत्ता
salma agha pakistani singer
instagram

nikaah movie song dil ke armaan inside story: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने, जो दशकों बाद भी खूब सुने जाते हैं. हिंदी फिल्मों के गानों की खास बात यह है कि जब फैंस प्यार में होते हैं या उनका दिल बुरी तरह किसी के लिए तड़प रहा होता है तो वह इस तरह का संगीत सुनना पसंद करते हैं, जो उनकी हालत और दर्द को भुलाने में मदद कर सके. आज हम ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दशकों बाद भी हिट है. यह गाना है  दीपक पाराशर और पाकिस्तानी अदाकारा और सिंगर सलमा आगा पर फिल्माया गया था. इसे गाने को लेकर इसके पीछे एक बेहतरीन किस्सा है जिसे सुनकर आज भी इस गाने के बोल को सुनते ही इसे सुुनने के लिए मन करता है.  वो गाना है 1982 की हिंदी फिल्म निकाह का  सदाबहार गाना "दिल के अरमां आंसुओं में बह गए.

पाकिस्तान की एक सिंगर ने पकड़ ली थी जिद

इस लोकप्रिय गाने के बोल हसन कमाल (Hasan Kamal) ने लिखे थे, जिसे 1982 में फिल्म के संगीतकार रवि उस समय की मशहूर गायिका आशा भोंसले की रूहानी आवाज के जरिए इस गीत को पहचान देना चाहते थे, लेकिन इस गीत को लेकर पाकिस्तान की एक सिंगर ने इस कदर जिद की संगीतकार रवि शंकर देव को छुकना पड़ा और फिर बना आईकोनिक गीत दिल के अरमां आसुओं में बह गए. जिसके बारे में डस्टकॉफ नाम की एक वेबसाइट में इस दिलचस्प किस्से को बयां किया गया है.

सलमा आगा चाहती थी दिल के अरमां को गाना

दरअसल, 'निकाह' के इस गीत के लिए रवि, आशा भोसले से गीत गवाना चाहते थे. रवि ने उनके अनुरूप धुनों को तैयार किया था. लेकिन सलमा आगा ने फिल्म के निर्माता निर्देशक से कहा वही इस फिल्म के गीतों को गाएंगी. आखिर रवि को मानना पड़ा. लेकिन जिस रेंज पर उन्होंने आशा के लिए धुन तैयार की थी, उसमें थोड़ा बदलाव किया गया. क्योंकि उस रेंज पर सलमा आगा नहीं गा पा रही थीं. आखिर इस फिल्म के गीत सलमा आगा ने ही गाए. जो आज भी कल्ट सिनेमा का हिस्सा बनकर एक अलग ही याद बने हुए है.

1982 में निकाह ने की थी सबसे ज्यादा कमाई

निकाह 1982 में आई हिट फिल्म है. यह तीन तलाक के मुद्दे पर बनी एक बेहद संवेदनशील फिल्म रही थी. फिल्म का नाम पहले तलाक तलाक तलाक था, लेकिन किसी कारण इसका नाम बदलकर निकाह कर दिया गया. इस फिल्म में  लीड रोल में राज बब्बर, दीपक पराशर और सलमा आगा नजर आए थे. सलमा आगा पाकिस्तानी सिंगर थी, उनकी आवाज का जादू वहां बेहद चलता ऐसे में नये मुस्लिम चेहरे को लेकर फिल्म के निर्देशक बीआर चोपड़ा बड़ा दांव खेला था. जो सफल रहा. 

फिल्म का म्यूजिक रवि ने बनाया था और यह बहुत बड़ी हिट रही थी. निकाह फिल्म ने 1982 में बेस्ट डायलॉग के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड और बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. यह 1982 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी.

यह भी पढ़ें: स्मिता पाटिल, राजेश खन्ना का 41 साल पुराना गाना, लता मंगेशकर-अमित कुमार की आवाज में अमर, चोट खाए आशिकों की पहली पसंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nikaah, Salma Agha, Bollywood Song, Bollywood, Entertainement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com