विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर दांव पर लगे 975 करोड़, रिलीज होंगी साउथ की 4 फिल्में, धुरंधर-2 के लिए मुश्किल होगा खेल

March 2026: मार्च 2026 एंटरटेनमेंट के लिहाज से दर्शकों के लिए बहुत ही इंटेंस होने वाला है क्योंकि बॉलीवुड से तो धुरंधर-2 आ ही रही है लेकिन साउथ से भी एक से बढ़कर एक फिल्में आ रही हैं.

बॉक्स ऑफिस पर दांव पर लगे 975 करोड़, रिलीज होंगी साउथ की 4 फिल्में, धुरंधर-2 के लिए मुश्किल होगा खेल
मार्च में बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात!
Social Media
नई दिल्ली:

मार्च 2026 में साउथ सिनेमा की तरफ से एंटरटेनमेंट का धमाका होने वाला है! हिंदी दर्शकों के लिए भी मार्च 2026 सबसे बड़ा महीना बनने वाला है. फरवरी में तो थोड़ा शांत रहा था संक्रांति के बाद एग्जाम सीजन और छोटी-मोटी फिल्मों जैसे तमिल रोम-कॉम With Love और कन्नड़ फिल्म Rakkasapuradhol ने कुछ अच्छा किया, लेकिन मार्च में तो असली तूफान आने वाला है. बड़े-बड़े सुपरस्टार, पैन-इंडिया एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और रिवेंज ड्रामा सब कुछ एक साथ! और सबसे अच्छी बात? ये ज्यादातर फिल्में हिंदी डब में रिलीज हो रही हैं या पहले से प्लान्ड हैं, ताकि उत्तर भारत के दर्शक भी फुल एंटरटेनमेंट ले सकें. चलिए बताते हैं मार्च 2026 की टॉप साउथ रिलीज जो हिंदी ऑडियंस के लिए मासिव हाइप क्रिएट कर रही हैं. ये फिल्में गूगल डिस्कवर, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बनेंगी. ट्रेलर, टीजर, पोस्टर्स और सेलिब्रिटी लुक से फुल माहौल सेट हो रहा है.

यह भी पढ़ें: पहली मार्च को जानिए फरवरी के 28 दिनों में रिलीज हुई कितनी फिल्में, किसकी चढ़ी गुड्डी कौनसी हुई फ्लॉप

1. Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups (19 मार्च 2026)
यश (केजीएफ फेम) की ये नई फिल्म सबसे बड़ी गेम-चेंजर है! डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने इसे “एडल्ट्स के लिए फेयरी टेल” कहा है. डार्क गैंगस्टर थ्रिलर जो गोवा के कोस्टल बैकग्राउंड में सेट है. ड्रग कार्टेल, पावर गेम्स, सन-सोक्ड बीचेज और वाइब्रेंट कल्चर के बीच यश का किरदार ‘टिकट' एकदम हॉलीवुड लेवल का लग रहा है.

कास्ट: यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुकमिणी वसंत.

रिलीज: 19 मार्च (उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद वीकेंड पर) IMAX और डॉल्बी एटमॉस में! हिंदी डब कन्फर्म्ड है और फिल्म का बजट ₹600 करोड़ से ज्यादा है. टीजर आउट हो चुका है फैंस कह रहे हैं “डैडी इज होम”! हिंदी बेल्ट में यश का क्रेज पहले से हाई है, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

2. Ustaad Bhagat Singh (26 मार्च 2026)
पावर स्टार पवन कल्याण की हाई-ऑक्टेन एक्शन कॉमेडी! स्टोरी में एक IPS ऑफिसर और उसकी बेटी फैमिली मर्डर के बाद मौत का नाटक रचते हैं और रिवेंज लेते हैं. हरीश शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं, जो मास एंटरटेनर बनाने में माहिर हैं.

कास्ट: पवन कल्याण, श्रीलिला, साक्षी वैद्य, आशुतोष राणा.

रिलीज: 26 मार्च और हिंदी में भी रिलीज होगी. पवन कल्याण का जन गण मन और OG जैसे गाने हिंदी में हिट हुए थे, इस बार भी म्यूजिक देवी श्री प्रसाद का है जो कि फुल मास अपील है!

यह भी पढ़ें: तलपति विजय की पत्नी ने डाली तलाक की अर्जी तो बेटे से भी बिगड़ गए रिश्ते! नाराज जेसन ने उठाया ये कदम

3. Dacoit: A Love Story (19 मार्च 2026, अप्रैल में शिफ्ट होने की रिपोर्ट है)
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की बाइलिंगुअल एक्शन-ड्रामा-लव, बेट्रेयल और रिवेंज की कहानी. इसे शेनिल डेओ डायरेक्ट कर रहे हैं. अनुराग कश्यप, प्रकाश राज जैसे सपोर्टिंग कास्ट इसमें चार चांद लगा रहे हैं.

रिलीज: प्लान 19 मार्च की रिलीज का था (ईद पर), लेकिन अदिवि शेष की इंजरी से कुछ शूट पोस्टपोन हुआ. अब अप्रैल 10 कन्फर्म्ड लग रहा है. हिंदी और तेलुगु में शूट हुई ये फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी.

4. Aadu 3 (19 मार्च 2026)
मलयालम की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी का फाइनल पार्ट! जयसूर्या, विजय बाबू और मिधुन मैनुअल थॉमस की टीम फिर से “इडियट्स” लेकर आ रही है. वन लास्ट राइड! फैंटसी एक्शन कॉमेडी, फुल मस्ती और स्लैपस्टिक.

रिलीज: 19 मार्च टॉक्सिक और धुरंधर-2 के साथ क्लैश, लेकिन मलयालम फैंस कह रहे हैं “पप्पन कप लेकर जाएगा”! क्योंकि फ्रेंचाइजी का क्रेज बढ़ रहा है.

क्यों है मार्च 2026 हिंदी दर्शकों के लिए स्पेशल?

साउथ सिनेमा अब पैन-इंडिया नहीं, बल्कि नेशनल और बड़े प्रोजेक्ट और मेकर्स को डोमिनेट कर रहा है. बड़े बजट, VFX, स्टार पावर और क्रॉसओवर कास्ट (कियारा, मृणाल, नयनतारा जैसे बॉलीवुड फेसेज) से हिंदी बेल्ट में टिकट बुकिंग्स पहले से हाई हैं. ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे फेस्टिवल वीकेंड पर रिलीज होने के चलते फैमिली ऑडियंस फुल थिएटर्स भरेंगी. ये फिल्में OTT पर भी जल्दी आएंगी, लेकिन थिएटर एक्सपीरियंस अलग लेवल का होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Box Office Release In March, March 2026 Movie Releases, Toxic Movie, Toxic Release Date, Toxic Budget, South Films Releasing In March 2026, Dhurandhar 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com