विज्ञापन

टॉक्सिक से लेकर धुरंधर 2 तक, बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने आ रही हैं ये फिल्में, मार्च में नहीं मिलेगा खाली वक्त

मार्च का महीना भी सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में शानदार फिल्में खिड़की पर दस्तक देने वाली हैं, तो अभी से कुर्सी की पेटी बांधकर तैयारी शुरू कर दीजिए.

टॉक्सिक से लेकर धुरंधर 2 तक, बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने आ रही हैं ये फिल्में, मार्च में नहीं मिलेगा खाली वक्त
मार्च में रिलीज हो रहीं ये बड़ी फिल्में

March Movie Releases 2026 Biggest Box Office Clash: सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के रिलीज का इंतजार करते हैं. मार्च का महीना भी सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में शानदार फिल्में खिड़की पर दस्तक देने वाली हैं, तो अभी से कुर्सी की पेटी बांधकर तैयारी शुरू कर दीजिए.

हॉपर्स

'हॉपर्स' एक अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जो 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म कॉमेडी से भरी है और इसे बच्चों के साथ देखने में ज्यादा मजा आएगा. फिल्म मानवीय चेतना को जानवरों में स्थानांतरित करने के विषय पर बनी है. मशहूर निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म 'चरक' भी सिनेमाघरों में 6 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म काले जादू और अंधविश्वास में बच्चों की बलि देने के तंत्र-मंत्र पर आधारित है.

किस्सा कोर्ट कचहरी का

आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. न्याय व्यवस्था की खामियों को उजागर करने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कोहली और अंजू जाधव दिखने वाले हैं. फिल्म भले ही गंभीर विषय पर बनी है, लेकिन फिल्म में कॉमेडी का डोज भी देखने को मिलेगा.

टॉक्सिक-धुरंधर-2

19 मार्च की तारीख साल की सबसे ऐतिहासिक तारीखों में से एक है, क्योंकि 19 मार्च को सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर-2' दोनों रिलीज होंगी. टॉक्सिक (सुपरस्टार यश) साउथ की बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसमें हिंदी सिनेमा के स्टार्स भी मौजूद हैं. फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को है चोरी की लत, खुद प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा, कहा- जब तक जिंदा हूं करता रहूंगा

वहीं, 'धुरंधर-2' भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को दिखाती एक काल्पनिक फिल्म है, जिसे सत्य घटनाओं से जोड़कर रियल दिखाने की कोशिश की गई है. फिल्म के पहले पार्ट को शानदार रेस्पॉन्स मिला था, लेकिन अब देखना है कि दर्शक 'टॉक्सिक' को पसंद करते हैं या फिर 'धुरंधर-2' को.

आडू 3

19 मार्च को ही मलयालम भाषा की कॉमेडी फिल्म 'आडू 3' भी रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन मैनुअल थॉमस ने किया है और मुख्य भूमिका में जयसूर्या हैं. इससे पहले फिल्म के दो सीक्वल रिलीज हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रेस्पॉन्स अच्छा मिला है.

प्रोजेक्ट हेल मैरी

अमेरिकी साइंस और फिक्शन फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' सिनेमाघरों में 20 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाती है, जो अपनी याददाश्त खो चुका है, लेकिन फिर भी मानवता को बचाने के लिए अंतरिक्ष में एक खतरनाक मिशन पर जाता है.

उस्ताद भगत सिंह

पवन कल्याण की आगामी तेलुगू फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस कॉमेडी फिल्म में एक दस्यु की कहानी है, जो हिंसा करता है लेकिन आम लोगों की मदद भी करता है. कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स भी बिक चुके हैं.
 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
March Movie Releases 2026, Upcoming Movies March 2026, Bollywood Movies March Release, South Movies March 2026, Toxic Movie Yash Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com