विज्ञापन

Toxic Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बुरी तरह गिरी 500 करोड़ की 'टॉक्सिक' की कमाई, यश की फिल्म ने कमाए इतने रुपये

Toxic Box Office Collection Day 2: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने इस बुधवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है. 'टॉक्सिक' 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है.

Toxic Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बुरी तरह गिरी 500 करोड़ की 'टॉक्सिक' की कमाई, यश की फिल्म ने कमाए इतने रुपये
Toxic Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बुरी तरह गिरी 500 करोड़ की 'टॉक्सिक' की कमाई
NDTV

Toxic Box Office Collection Day 2: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने इस बुधवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है. 'टॉक्सिक' 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है. पहले दिनों यश की इस फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर खास रिकॉर्ड बनाया. लेकिन दूसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी पीछे रह गई. 'टॉक्सिक' के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है.

'टॉक्सिक' का दूसरे दिन कलेक्शन

गुरुवार को शाम 8 बजे तक फिल्म ने भारत में सिर्फ 16.48 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने दूसरे दिन 19,413 शो में 23.9 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की. पहले दिन फिल्म ने जोरदार शुरुआत की थी. बुधवार को 'टॉक्सिक' ने भारत में 101.10 करोड़ रुपये नेट कमाए थे. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. लेकिन दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट आई.

धुरंधर-धुरंधर 2 से पीछे

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म कन्नड़ से ज्यादा हिंदी में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. तेलुगु वर्जन भी ठीक-ठाक चल रहा है, जबकि तमिल और मलयालम वर्जन का कलेक्शन कमजोर है. तुलना करें तो आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज' ने अपने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए थे. पहली पार्ट ‘धुरंधर' ने भी दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये बनाए थे. दोनों फिल्में 'टॉक्सिक' से काफी आगे हैं.

'टॉक्सिक' की स्टारकास्ट

फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. कई लोगों ने बेहद कमजोर कहानी और निर्देशन की वजह से इसे काफी खराब बताया है. फिर भी पहले दिन की अच्छी कमाई के बाद वीकेंड तक फिल्म कुछ गति पकड़ सकती है. 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास हैं. फिल्म में यश दोहरी भूमिका में हैं. साथ में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं. फिल्म का बजट काफी बड़ा है.
 

ये भी पढ़ें; शाहरुख खान की 33 साल पुरानी वो फिल्म, जिसने बनाया उनको स्टार, इस एक्टर ने पहली हुई थी ऑफर, बदल गई थी किस्मत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic Box Office Collection, Toxic Box Office Collection Day 1, Toxic Box Office, Yash, Yash Toxic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com