Toxic: A fairy tale for grown ups: यश की फिल्म "Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups" को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एक और झटका लगा है. एक और झटका इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पहले पैन इंडिया रिलीज में इतना खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद इसे इंग्लिश में री रिलीज किया गया. ये पैंतरा भी मेकर्स पर उलटा पड़ गया. शुक्रवार 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के इंग्लिश वर्शन ने पूरे भारत में सिर्फ 1.40 लाख की कमाई की. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके सिर्फ 450 टिकट बिके. इसे चार शहरों मुंबई, गुरुग्राम, नोएडा और बेंगलुरु में रिलीज किया गया था. यहां भी केवल 11 शो हुए.
यह नतीजा इसलिए भी निराश करने वाला है क्योंकि "Toxic" पहले ही 26 अगस्त को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो चुकी थी. इंग्लिश वर्शन जिसे दूसरी भाषाओं के वर्शन के साथ ही लिखा और शूट किया गया था बाद में सिनेमाघरों में आया. टॉक्सिक के इंग्लिश वर्जन की लंबाई 176 मिनट यानी लगभग 2 घंटे 56 मिनट थी जबकि पहले रिलीज हुआ वर्जन इससे 18 मिनट ज्यादा लंबा था.

Photo Credit: @TheNameIsYash/X
इंग्लिश वर्शन की खराब परफॉर्मेंस के बावजूद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मजबूत रहा है. हालांकि ट्रेड ऐनालिस्ट की चर्चाओं के मुताबिक कुल बजट और ROI के मामले में यह इतना फायदेमंद नहीं रही. 4 सितंबर यानी रिलीज के 10वें दिन तक "Toxic" ने भारत में लगभग 241.05 करोड़ (नेट) और दुनिया भर में लगभग 331 करोड़ की कमाई कर ली थी. फिल्म ने अपनी ओपनिंग वाले दिन ही दुनिया भर में 140.75 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी.
हालांकि पहले वीकेंड के बाद फिल्म की रफ्तार तेजी से कम हो गई, जिसका मेन कारण लोगों के मिले-जुले या नेगेटिव रिएक्शन थे. दूसरे शुक्रवार को इसका डोमेस्टिक नेट कलेक्शन गिरकर 1.75 करोड़ रह गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 58.8% कम था.
देर से रिलीज हुए इंग्लिश वर्शन को "Mirzapur: The Movie" जैसी नई फिल्मों से भी टक्कर मिली. कम स्क्रीनिंग और दर्शकों की कम दिलचस्पी के कारण इंग्लिश वर्शन को दर्शक नहीं मिल पाए, जिससे फिल्म के थिएट्रिकल रन में एक और चैलेंज जुड़ गया. या यूं कहें एक बार फिर लोगों को इस फिल्म पर अपना गुस्सा और नाराजगी जाहिर करने का मौका मिल गया.
ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं