विज्ञापन

हनुमान अंश कर चमकी इस एक्टर की किस्मत, सलमान खान की फिल्म में हुई एंट्री, बोला- असली कामयाबी इस फिल्म से मिली

Hanuman Ansh बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है साथ ही साथ फिल्म के कलाकारों के लिए भी काफी लकी साबित हो रही है. फिल्म में एक अहम किरदार निभा चुके एक्टर को अब सलमान खान की फिल्म में एंट्री मिल गई है.

हनुमान अंश कर चमकी इस एक्टर की किस्मत, सलमान खान की फिल्म में हुई एंट्री, बोला- असली कामयाबी इस फिल्म से मिली
चंदन के आनंद की हनुमान अंश के बाद बदली किस्मत
social media
नई दिल्ली:

कभी कभी किस्मत हमारे लिए ऐसी राह बना रही होती है कि हम उतनी दूर का सोच ही नहीं पाते. हनुमान अंश के एक एक्टर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. कहां तो उन्होंने एक छोटे बजट की फिल्म साइन की. उस वक्त शायद किसी के दिमाग में कहीं दूर दूर तक ये खयाल नहीं आया होगा कि ये फिल्म इतनी सक्सेसफुल हो सकती है लेकिन देखिए हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब है. वहीं फिल्म एक एक्टर को एक बड़ी फिल्म भी मिल गई है.

हनुमान अंश के बाद चमकी 'भोसले' की किस्मत

आप सोच रहे होंगे कि हनुमान अंश का वो कौनसा सितारा है जिसकी दुनिया रातों-रात बदल गई. चलिए आपको बता देते हैं कि हम यहां हनुमान अंश में डाक्टर राम नंदन भोसले का किरदार निभाने वाले चंदन के आनंद की बात कर रहे हैं. क्योंकि हनुमान अंश के बाद अब इन्हें दबंग खान के साथ फिल्म मिली है. खबर है कि चंदन के आनंद की एंट्री सलमान खान की फिल्म मॉन्सटर में हो गई है.  

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

 चंदन के आनंद ने दैनिक जागरण से खास बातचीत में अपनी अगली फिल्म को ऑफीशियली कनफर्म किया है. उन्होंने बताया, फिलहाल मैं फिल्म हनुमान अंश की जबरदस्त सक्सेस को इंजॉय कर रहा हूं. सही मायने में कहूं तो मैंने जब से एक्टिंग शुरू है तब से लेकर अब तक असली कामयाबी मुझे हनुमान अंश फिल्म के जरिए ही मिली है. सभी की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है. मैं चाहता हूं कि ऐसा ही प्यार मुझे मेरी अगली फिल्म के लिए भी मिले जो कि सलमान खान की मॉन्सटर है. 

चंदन की इस कनफर्मेशन से साफ हो गया है कि वह डारेक्टर वामशी पेड्डिपल्ली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म मॉन्सटर का हिस्सा बन गए हैं. बताया जा रहा है कि रोल थोड़ा छोटा होगा लेकिन वह फिल्म की कहानी के हिसाब से काफी अहम होगा. 

हनुमान अंश के बाद चमकी किस्मत!

चंदन खुद यह मान रहे हैं कि हनुमान अंश के बाद उन्हें काफी पहचान और शौहरत मिली है. उन्हें मिली भाईजान की फिल्म से ये और साफ हो गया है कि हनुमान अंश ने उनके लिए कई नए दरवाजे खोल दिए हैं. 

यह भी पढ़ें: सिंघम का चेन्नई में है 200 करोड़ का बंगला, चकाचक आती है धूप और हवा, मार्बल का फर्श, फारसी कालीन और विदेशी झूमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Cast, Entertainment, Bollywood, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com